Developed by CLOUDi7
अंबाला एयरबेस पर राफेल की ऐसे हुई लैंडिंग, देखिए वीडियो…
अंबाला एयरबेस पर राफेल की ऐसे हुई लैंडिंग, देखिए वीडियो…
Radha Singh | 29-07-2020

चीन और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भारत का लड़ाकू विमान राफेल (Rafale) अब हिंदुस्तान में आ चुका है। राफेल लड़ाकू विमानों की पहली खेप अंबाला एयरबेस पहुंच गई है। इन्हें रिसीव करने के लिए खुद वायुसेना अध्यक्ष एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया मौजूद रहे।
गर्मियों में ठंडे पानी से जरा बचके!
वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सैन्य इतिहास में एक नए युग की शुरुआत बताया। साथ ही उन्होंने भारतीय वायुसेना को इसके लिए बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘बर्ड्स अंबाला में सुरक्षित उतर गए हैं। भारत में राफेल लड़ाकू विमानों का पहुंचना हमारे सैन्य इतिहास में एक नए युग की शुरुआत है।
आखिर कैसे हुई भगवान जगन्नाथ की सुप्रीम जीत
प्रियंका चोपड़ा के घर आई नन्ही परी, इस बार फैंस के लिए आई बड़ी खुशखबरी…
ये मल्टीरोल वाले विमान वायुसेना की क्षमताओं में क्रांतिकारी बदलाव लाएंगे। मैं एक भारतीय वायुसेना को बधाई देता हूं. मुझे यकीन है कि 17 गोल्डन एरोज स्क्वाड्रन, ‘उदयम आश्रम’ के अपने आदर्श वाक्य को जारी रखेंगे। मुझे बेहद खुशी है कि भारतीय वायुसेना की युद्धक क्षमता को समय पर बढ़ावा मिला। ’
राफेल विमान जैसे ही लैंड हुए, वैसे ही उनका स्वागत वाटर सैल्यूट के साथ किया गया।
#AaGayaRafale! Ceremonial welcome @ Ambala. pic.twitter.com/tySg4XWT9E
— Shiv Aroor (@ShivAroor) July 29, 2020