Developed by CLOUDi7
कोरोना के बढ़ते मामलों में भारत ने ब्राज़ील सहित अमेरिका को भी पीछे छोड़ दिया
कोरोना के बढ़ते मामलों में भारत ने ब्राज़ील सहित अमेरिका को भी पीछे छोड़ दिया

शुभेंद्र धर द्विवेदी |03/08/2020
भारत में कोरोना के मामले अब लगातार तेजी से बढ़ रहे है। स्थिति यह हो चली है कि एक दिन के सर्वाधिक मामलों में भारत ने अमेरिका को भी पीछे छोड़ दिया है। भारत में पिछले 24 घंटों में 52,972 नए मामले सामने आए है जबकि अमेरिका में पिछले 24 घंटे में लगभग 47 हजार से अधिक कोरोना मरीज पाए गए है।
इसके अलावा अगर अन्य देशों की बात करें तो बीते 24 घंटे में ब्राजील में 25 से अधिक नए मामले सामने आए है।
भारत में फिलहाल कोरोना मरीजों की संख्या 18 लाख के पर जा चुकी है और 38 हजार से अधिक लोगों की मौत भी हुई है जबकि इस बीमारी से अब तक 12 लाख से अधिक लोग ठीक भी हुए है। वहीं अगर एक्टिव केसेज की बात की जाए तो भारत में कुल 5.80 लाख लोग कोरोना से संक्रमित है जिनका इलाज जारी है।
अमेरिका में 48 लाख से अधिक मामले
वहीं बात की जाए अमेरिका की तो वहां कुल मरीजों का आंकड़ा 48 लाख के पार पहुंच गया है, जिसमें 1 लाख 58 हजार 365 लोगों की मौत हो चुकी है।अब तक 23 लाख से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि एक्टिव केस की संख्या 22 लाख से अधिक है। फिलहाल कोरोना के सर्वाधिक मामले अमेरिका में ही है। इसके बाद ब्राजील का नंबर आता है।
ब्राजील में कोरोना कुल मरीजों की संख्या 27 लाख से अधिक है, जिसमें 94 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक कोरोना से करीब 19 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 7 लाख 55 हजार से अधिक एक्टिव केस है।
वहीं, पूरे विश्व में कोरोबा के कुल मरीजों का आंकड़ा 1 करोड़ 82 लाख से अधिक हो गया है, जिसमें 6 लाख 93 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 1 करोड़ 14 लाख से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं। दुनिया के 215 देश कोरोना से प्रभावित हैं।
यह भी पढ़ें;
पूविवि के नये कुलपति ने संभाला कार्यभार…