Developed by CLOUDi7
भारत माता की जय और वन्दे मातरम के नारे से गूंज उठा अमेरिका का टाइम्स स्क्वायर
भारत माता की जय और वन्दे मातरम के नारे से गूंज उठा अमेरिका का टाइम्स स्क्वायर

शुभेन्द्र घर द्विवेदी|16/08/2020
न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्यदूत रणधीर जायसवाल ने भारतीय ध्वज फहराया। यह विशेष कार्यक्रम अमेरिका में अग्रणी प्रवासी संगठन फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशंस (एफआईए) द्वारा आयोजित किया गया था।
इस समारोह को संबोधित करते हुए जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के आगे बढ़ने और नए भारत के निर्माण की आकांक्षाओं को रेखांकित किया है और हम उन आकांक्षाओं के आधार पर अपने देश को आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
कार्यक्रम के मौजूद एफआईए के अध्यक्ष अंकुर वैद्य ने कहा कि टाइम्स स्क्वायर पर तिरंगा फहराने के साथ ही इतिहास रचा गया है। एफआईए के पूर्व अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि यह वास्तव में हम सभी के लिए गर्व का ऐतिहासिक क्षण है।
भारतीय पारम्परिक कपड़े पहन शामिल हुए लोग
पारंपरिक भारतीय कपड़े पहने और तिरंगे मुखौटे पहने बड़ी संख्या में लोग उत्सव में शामिल हुए। भारतीय और अमेरिकी झंडे लहराते हुए लोगों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय हिंद के नारे लगाए। समारोह में पहले अमेरिकी राष्ट्रगान गाया गया, इसके बाद अमेरिकी ध्वज के साथ, भारतीय ध्वज तिरंगे को फहराया गया और भारतीय राष्ट्रगान का गायन किया। इस दौरान वहां मौजूद भारी भीड़ ने तालियों की जोरदार गड़गड़ाहट की।
यह भी पढ़ें;
गृह मंत्री अमित शाह हुए स्वस्थ , कोरोना वायरस रिपोर्ट आई नेगेटिव
पीएम मोदी ने लाल किले पर फहराया तिरंगा, संबोधन में कही ये बातें