Developed by CLOUDi7
बीजेपी विधायक जन्मेजय सिंह के निधन से सपा ने टाला अपना विरोध प्रदर्शन, सीएम ने जताया शोक…
सुदर्शन सिंह। 21/08/2020

देवरिया सदर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक जन्मेजय सिंह का गुरुवार की रात निधन हो गया जिसपर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दुःख जताते हुवे धरना प्रदर्शन टाल दिया है। देवरिया सदर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक ने ७३ वर्ष की आयु में दुनिया को अलिवदा कह दिया जिसपे सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ विधानसभा अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित ने काफी दुःख जताया है।
देवरिया सदर सीट से भाजपा विधायक श्री जन्मेजय सिंह जी का निधन अत्यंत दुखद! दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिवार को दुख सहन करने की शक्ति दे भगवान।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 21, 2020
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा विधायक जन्मेजय सिंह के निधन पर दुःख जताते हुवे सरकार के खिलाफ होने वाले अपनी पार्टी का विरोध प्रदर्शन रोक दिया है, साथ ही अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा की देवरिया जिले की सदर सीट से भाजपा विधायक श्री जन्मेजय सिंह जी का लखनऊ में निधन अत्यंत दुखद,शत शत नमन एवं श्रद्धांजलि।
देवरिया सदर विधान सभा क्षेत्र के विधायक श्री जन्मेजय सिंह के आकस्मिक निधन की खबर सुनकर शोक हुआ।
श्री सिंह के निधन से पार्टी ने एक समर्पित कार्यकर्ता तथा जनता ने अपना सच्चा हितैषी खो दिया है।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों मे स्थान दें।
ॐ शांति
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 21, 2020
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा की श्री जन्मेजय सिंह एक समर्पित जनप्रतिनिधि थे। वह हमेशा अपने क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर रहते थे। वह समाज के गरीब तथा कमजोर वर्ग के हितों के प्रति अत्यंत संवेदनशील थे। श्री जन्मेजय सिंह के निधन से पार्टी ने एक बेहद समर्पित कार्यकर्ता तथा जनता ने अपना एक सच्चा हितैसी खो दिया है। सम आदित्यनाथ योगी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना करते हुवे स्वर्गीय जन्मेजय सिंह के शोक संतप्त परिवारीजन के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
[…] बीजेपी विधायक जन्मेजय सिंह के निधन से … […]