Developed by CLOUDi7
हाथरस के बाद अब आजमगढ़ में 6 साल की बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, बच्ची की हालत गंभीर
शुभेन्द्र धर द्विवेदी | 1 अक्टूबर, 2020
आजमगढ़ के जीयनपुर में 6 साल बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना से हड़कंप मचा है। पीड़ित बच्ची को जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छह साल की मासूम बच्ची के साथ उसके पड़ोसी दानिश ने दुष्कर्म किया। रोज की तरह बुधवार को बच्ची पड़ोसी के घर खेलने गई थी।पीड़िता की मां के मुताबिक दानिश बच्ची को बहला फुसला कर टेंट की दुकान में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
जब बच्ची की हालत बिगड़ गयी तो दानिश उनके घर आया और बताया कि बच्ची मेरे घर नहा रही है उसका कपड़ा दे दो। बच्ची अक्सर उसके घर जाती थी इसलिए बिना किसी संकोच के उसकी मां ने उसे कपड़ा दे दिया। थोड़ी देर बाद जब बच्ची कपड़ा पहनकर घर आयी तो उसे ब्लीडिंग हो रही थी। जिसके कारण कपड़ा खराब हो गया।
आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने दिन दहाड़े छीनैती की कोशिश में युवक को मारी गोली
इसके बाद परिवार के लोग उसे लेकर जिला महिला चिकित्सालय पहुंचे। यहां जांच के बाद चिकित्सक ने बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। यह जानने के बाद परिवार के लोगों का होश उड़ गया। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दुष्कर्म की शिकार बच्ची का उपचार महिला अस्पताल में चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची का मेडिकल व उपचार कराया जा रहा है।