Developed by CLOUDi7
Unlock 5: सिनेमा हॉल,मल्टीप्लेक्स 50 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे, स्कूलों पर राज्य लेंगे फैसला
Unlock 5: सिनेमा हॉल,मल्टीप्लेक्स 50 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे, स्कूलों पर राज्य लेंगे फैसला
Anjali Pandey | 01-10-2020

केंद्र सरकार ने बुधवार को अनलॉक 5 के लिए गाइडलाइंस जारी कर दीं। अनलॉक 5 की शुरुआत कल से होगी। इसके तहत सरकार ने सिनेमा हॉल, एंटरटेनमेंट पार्क, स्विमिंग पूल को 15 अक्टूबर से खोलने की अनुमति दे दी है। हालांकि, सिनेमा हॉल को 50 फीसदी क्षमता के साथ खोलने की इजाजत दी गई है। केंद्र सरकार ने कंटनमेंट जोन के लिए 31 अक्टूबर तक सख्त लॉकडाउन लागू किया है।
हाथरस के बाद अब आजमगढ़ में 6 साल की बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, बच्ची की हालत गंभीर
गृह मंत्रालय की गाइडलाइन्स के अनुसार, स्कूलों और कोचिंग इंस्टीट्यूट्स को खोलने को लेकर 15 अक्टूबर के बाद राज्य सरकारें अपने हिसाब से फैसला कर सकेंगी। हालांकि, इस दौरान माता-पिता की सहमति की जरूरत होगी।
आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने दिन दहाड़े छीनैती की कोशिश में युवक को मारी गोली
सामाजिक, खेल, धार्मिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक कार्यक्रमों आदि को पहले ही अधिकतम 100 लोगों के साथ आयोजित करने की अनुमति दी जा चुकी है। केंद्र सरकार से सलाह लिए बिना राज्य सरकारें कंटेनमेंट जोन के बाहर स्थानीय स्तर पर लॉकडाउन ना लगाएं। वहीं
कक्षा 9-12 के लिए स्कूलों का आंशिक रूप से फिर से खोला गया था।मेट्रो सेवाओं को फिर खोलने की इजाजत दी गयी हैं।