Developed by CLOUDi7
उद्धव का ये मंत्री निकला बलात्कारी !
देश में आये दिन धोखाधड़ी और बलात्कार की खबरे सुर्ख़ियों में रहती है। कभी कभी तो कई बड़े राजनेतओं का नाम भी सेक्स स्कैंडल जैसी अनैतिक गतिविधियों सामने आते रहते हैं। इस बीच शिवसेना भी ऐसे ही मामलों में फस्ती नज़र आ रहे है।जो शिवसेना हर वक्त हिदुअत्व और नैतिकता का पाठ दुसरी पार्टियों को पढाता है। उन पर आरोप लगाने से पीछे नहीं हटती और अपने आप को देश की सबसे साफ छवी वाली पार्टी मानती है।लेकिन शिव सेना के कई नेता अक्सर ऐसी शर्मनाक मामलों में संलिप्त पाए जाते हैं।
जिससे पूरी इंसानियत शर्मसार हो जाती है।तो आज फिर एक बार शिवसेना के एक जान माने नेता हकीकत सामने आ गई है। बता दें गायिका रेनू शर्मा ने महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार में मंत्री धनंजय मुंडे के खिलाफ रेप की शिकायत की है। उन्होंने मुंबई के पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को पत्र लिख कर इसकी शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि ओशिवारा पुलिस थाना उनकी शिकायत नहीं दर्ज कर रहा है।अब करे भी कैसे महाराष्ट्र में उद्धव सरकार ने तनाशगाही रुख जो अपना रखा है।सिर्फ इतना ही नहीं गायिका ने अपनी जान खतरे में होने की बात भी बताई।
जब पुलिस प्रशासन ने रेनू शर्मा की बात न सुनी तो उन्होंने ने शिकायत की कॉपी सोशल मीडिया पर ट्वीट कर के लोगों को इस सम्बन्ध में जानकारी दी।मुंबई के पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह को लिखे पत्र में उन्होंने धनंजय मुंडे पर बलात्कार, यौन शोषण और उत्पीड़न के आरोपों के साथ-साथ जानमाल की सुरक्षा की भी गुहार लगाई है।उन्होंने खुद को अविवाहित और देश के कानून का पालन करने वाली नागरिक बताते हुए लिखा कि धंनजय मुंडे ने शादी का झाँसा देकर उनके साथ बलात्कार, धोखाधड़ी और यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर अपराध किये हैं।
मामले की जानकारी देते हुए गायिका ने बताया कि वो और धनंजय मुंडे एक-दूसरे को 1997 से ही जानते हैं, जब वो नाबालिग थीं. उन्होंने बताया कि तब उनकी उम्र मात्र 16-17 वर्ष ही थी. गायिका रेनू शर्मा ने दावा किया है कि उनकी बहन करुणा का धनंजय मुंडे के साथ प्रेम विवाह हुआ था और बहन के घर पर ही मध्य प्रदेश में उनकी पहली मुलाकात मुंडे से हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि 2006 में उनकी बहन डिलीवरी के लिए इंदौर गई थी, तब धनंजय मुंडे उनके घर पर आ धमके।
“धनंजय पंडितराव मुंडे को पता था कि मैं घर पर अकेली हूँ. इसलिए, वो रात को बिना बताए अचानक घर पर आ गया।इसके बाद उसने जबरदस्ती मेरे साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाए।वो हर 2-3 दिन में मेरे पास आता रहता था। शारीरिक सम्बन्ध बनाते समय उसने मेरा वीडियो भी बना लिया था। वो मुझे लगातार फोन कॉल कर के प्यार का इजहार करता था।वो मुझे गायिका बनाने के लिए फ़िल्मी दुनिया के बड़े-बड़े निर्माता-निर्देशकों से मिला कर बॉलीवुड में लॉन्च कराने का लालच देता था।”
आपको बता दें धंनजय, भाजपा के दिग्गज दिवंगत नेता गोपीनाथ मुंडे के भतीजे हैं और उन्होंने हालिया विधानसभा चुनाव में अपनी कजन पंकजा मुंडे को हराया था।शरद पवार की पार्टी NCP के नेता धनंजय मुंडे को पार्टी ने 2014 में विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष बनाया था। उस समय देवेंद्र फडणवीस राज्य के सीएम थे।हालांकि, इससे पहले वो भाजपा में भी रहे हैं और नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते उन्हें BJYM महाराष्ट्र का अध्यक्ष बनाया था।
अक्टूबर 2019 में तब उनका नाम विवादों में आया था, जब भाजपा नेता और महाराष्ट्र की तत्कालीन महिला एवं बाल विकास मंत्री और उनकी चचेरी बहन पंकजा मुंडे के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था।उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 500 (मानहानि), 509 (महिला की गरिमा को ठेस पहुँचाने के लिए शब्द, हावभाव का इस्तेमाल) और 294 (सार्वजनिक स्थल पर अश्लील कृत्य) के तहत मामला दर्ज किया गया था।
और अब बलात्कार जैसा संगीन आरोप लगा है अब देखना होगा की दुनिया को नैतिकत का पाठ पढ़ाने वाली शिवसेना और उद्धव ठाकरे अपनी ही पार्टी के नेता को क्या सजा देते हैं। और किस तरह से पीड़िता रेनू को इन्साफ दिलाते हैं।