ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने दिया विवादित बयान, ओम प्रकाश राजभर की भैंस से कर दी तुलना….

0

उत्तर प्रदेश। यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Elections) से पहले प्रदेश में भाजपा के मंत्री और विधायक आए दिन अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। मंत्री उपेंद्र तिवारी और आनंद स्वरूप शुक्ला के बाद अब बलिया जिले के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर की तुलना भैंस से कर दी है।

फिल्म में काम दिलाने का झांसा देकर बनाया महिला का अश्लील वीडियो….

वहीं सुभासपा और सपा के गठबंधन पर आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल भी किया। विधायक सुरेंद्र सिंह से उनके आवास पर पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने ओमप्रकाश राजभर की तुलना भैंस से कर दी। उन्होंने कहा कि हमने प्रयास किया था कि साथ में रहकर उनके स्वभाव में सुधार होगा, लेकिन यहाँ से निकलते ही वे फिर भैंसे की तरह गंदगी के बीच पहुँच गए हैं।

रेलवे विभाग ने दिल्ली मंडल की ट्रेनों में किया फेरबदल, समय-सारिणी के साथ रूट में भी हुए बदलाव….

भैंसें को इंसान बनाना प्रकृति के बस की बात नहीं है। बाद में बात को संभालते हुए कहा कि ओमप्रकाश का स्वभाव भैंसे जैसा है। इतना ही नहीं, विधायक सुरेंद्र सिंह ने सपा (SAPA) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को औरंगजेबी परंपरा का पोषक बताया।

पुलिस से मुठभेड़ के दौरान मारा गया कुख्यात नक्सली….

उन्होंने कहा कि जिस अखिलेश ने अपने पिता को हटाकर जबरन सत्ता पर कब्जा कर लिया था वो खुद को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) से बेहतर बता रहा है। विधायक ने कहा कि इस देश के नेता मोदी (Modi) और योगी (Yogi) हैं, और रहेंगे। उनके नेतृत्व में देश चहुँमुखी विकास कर रहा है। बेटी, खेती से लेकर सभी सुरक्षित हैं। उन्होंने दावा किया कि हमारी सरकार (government) “सबका साथ, सबका विकास” को ध्यान में रखकर काम कर रही है।

करवाचौथ के दिन मायके से पत्नी के न आने पर पति ने फाँसी लगाकर दे दी अपनी जान….

Leave A Reply

Your email address will not be published.