ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

सपा अध्यक्ष अखिलेश के लुभावने बोल, ज़मीनी कार्यकर्ता ही हैं मेरी सबसे बड़ी ताकत….

0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Elections) होने वाले हैं। इसके लिए समाजवादी पार्टी, बीजेपी समेत सभी दलों ने तैयारियाँ तेज़ कर दी हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने ट्वीट कर अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया।

बुरी ख़बर: आज से बंद हो गया BSNL कंपनी का 99 रूपए वाला पोस्टपेड प्लान….

अखिलेश ने लिखा, ‘सपा (SAPA) की सबसे बड़ी शक्ति उसके ज़मीनी कार्यकर्ता हैं। उनका समर्पण और संघर्ष सराहनीय भी होता है और अनुकरणीय भी।’ हम उनकी कोशिश को सलाम भी करते हैं और हाथ बढ़ाकर उनका सम्मान भी करते हैं। जो ‘समाजवादी’ सिद्धांतों के लिए लड़ता है उस कार्यकर्ता को हर जगह मान मिलता है।

दिल्ली पुलिस के सब-इंस्पेक्टर के घर छापेमारी, बरामद किए गए 1.12 करोड़ रूपए….

दरअसल, 2022 में सपा की सरकार बनाने के लिए अखिलेश यादव पूरी ताकत से जुटे हैं। साथ ही उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं को भी चुनाव की तैयारी में जुटने की अपील की है। आजमगढ़ (Azamgarh) में मेधावी छात्रों को लैपटॉप वितरण के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि 2022 में सपा सरकार कैसे बनेगी..? इसका फार्मूला मिल गया है।

मलिन बस्तियों में रहने वाले गरीबों को योगी सरकार का बड़ा तोहफ़ा, 1000 में खरीद सकेंगे पक्के मकान

अखिलेश यादव ने कहा कि उनका गठबंधन आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) (BJP) का सफ़ाया कर सरकार बनाएगा। आजमगढ़ में अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन अखिलेश लैपटॉप वितरण समारोह (laptop delivery function) के दौरान सपा अध्यक्ष पूरे चुनावी मूड में दिखे।

Delhi-NCR में सांस लेना हुआ मुश्किल , AQI 350 पार….

Leave A Reply

Your email address will not be published.