लखनऊ। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने अगले वर्ष के शुरु में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Elections) में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर तमाम अटकलें खारिज करते हुए शुक्रवार को कहा कि अगर 2024 में (नरेंद्र) मोदी (Narendra Modi) को प्रधानमंत्री बनाना है तो 2022 में एक बार फिर योगी (आदित्यनाथ) (Yogi Adityanath) को मुख्यमंत्री बनाना होगा।
अमित शाह का बड़ा बयान, अबकी बार यूपी में BJP होगी फिर 300 के पार….
लखनऊ में शुक्रवार को शाह ने ‘मेरा परिवार-बीजेपी परिवार’ नारे के साथ भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janata Party) के सदस्यता अभियान की शुरुआत की।
प्रियंका गाँधी का जनता से बड़ा वायदा, सरकार बनी तो किसानों के सभी कर्ज़ होंगे माफ़….
उन्होंने अवध क्षेत्र के शक्ति केंद्र संयोजक/प्रभारियों को संबोधन में कहा कि बीजेपी के लोग जब कमल का झंडा और नारा लेकर चलते हैं तो विपक्षी दलों के दिल दहल जाते हैं। शाह ने कहा, ‘यह चुनाव भारत माता को विश्व गुरु बनाने का चुनाव है। दीपावली (Diwali) के बाद चुनाव अभियान जोर पकड़ेगा और समर्पण दिखाते हुए कार्यकर्ता इसमें जुट जाएँ।
लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुनाया अहम फैसला….
2022 में एक बार फिर बीजेपी को 300 से अधिक सीटें दीजिए। हम उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) को देश में नंबर एक राज्य बनाएँगे। मोदी प्रधानमंत्री हैं और वह, उत्तर प्रदेश को जो चाहिए, तुरंत देते हैं।
सपा अध्यक्ष अखिलेश के लुभावने बोल, ज़मीनी कार्यकर्ता ही हैं मेरी सबसे बड़ी ताकत….
2024 के लोकसभा चुनाव की नींव 2022 का उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव बनेगा। अभी उत्तर प्रदेश में बहुत कुछ करना है। हम फिर से घोषणापत्र लेकर आएँगे और जो कहेंगे, उसे शत प्रतिशत पूरा करके ही 2027 में फिर आपके पास आएँगे।’
बुरी ख़बर: आज से बंद हो गया BSNL कंपनी का 99 रूपए वाला पोस्टपेड प्लान….