ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

डेंटिस्ट के पास गई महिला को नशीला इंजेक्शन लगा डॉक्टर ने किया दुष्कर्म….

0

बरेली। मामला यूपी (UP) के जिला बरेली (Bareilly) के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के सैदपुर (Saidpur) इलाके का है। जानकारी के मुताबिक, सैदपुर हॉकिंस के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर (property dealer) की पत्नी के दाँत में दर्द हो रहा था। जिस पर वह 16 अक्टूबर को प्रकाश डेंटल लैब पर डॉ रविंद्र को दिखाने गई।

आत्महत्या करने के बाद बेटे के शव को रेलवे लाइन पर छोड़कर भागा पिता….

डॉक्टर ने कहा कि दाँत निकलवा कर दूसरा दाँत लगा देंगे। डॉक्टर रविंद्र ने महिला को अपने क्लीनिक (clinic) पर बुलाया। महिला जब क्लीनिक पर गई, उस वक्त वहाँ कोई नहीं था। डॉक्टर ने गेट बंद कर पर्दा डाल दिया। इसके बाद महिला को नशीला इंजेक्शन (narcotic injection) देकर उसे बेहोश कर दिया।

भारत की हार पर पत्नी ने मनाया जश्न तो पति ने कर दी उस पर FIR….

उसका दाँत उखाड़ा, इसके बाद महिला के साथ दुष्कर्म (rape) कर उसका वीडियो बना लिया। महिला को जब होश आया तो उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। महिला ने इसकी शिकायत डॉक्टर से की। जिस पर डॉक्टर ने उसे धमकी दी कि वीडियो वायरल (video viral) कर देंगे। इसकी वजह से महिला घबरा गई। वह अपने घर में गुमसुम और परेशान सी रहने लगी।

पंचोत्सव के चार दिन बाद बैंक खुलने पर खाताधारकों की उमड़ी भीड़…..

3 नवंबर को प्रॉपर्टी डीलर पति के ज़्यादा पूछने पर महिला ने डॉक्टर की करतूत के बारे में उसे बताया। कहा कि डॉक्टर (doctor) ने उसके साथ गलत काम कर उसका वीडियो वायरल करने की धमकी दी है। जिसके बाद मामले की तहरीर इज्जतनगर थाना पुलिस को दी गई। इंस्पेक्टर इज्जतनगर ने बताया कि महिला की तहरीर पर डॉ रविंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज (case filed) कर लिया गया है।

मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए रविवार को सभी पोलिंग बूथों पर चला अभियान….

Leave A Reply

Your email address will not be published.