उत्तर प्रदेश। देश में दीवाली (Diwali) के बाद से ही कई बड़े शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (Air Quality Index) गंभीर श्रेणी में बना हुआ है। दिल्ली (Delhi) में तीन दिन बाद अब जाकर AQI पहले से बेहतर हुआ है, हालांकि अब भी दिल्ली की हवा साफ़ नहीं है।
डेंटिस्ट के पास गई महिला को नशीला इंजेक्शन लगा डॉक्टर ने किया दुष्कर्म….
वहीं देश के सबसे प्रदूषित शहरों में सबसे पहले स्थान पर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) का वृंदावन (Vrindavan) रहा है, जहाँ पर AQI 477 रिकॉर्ड किया गया। देश के सबसे प्रदूषित शहरों में टॉप-5 में सभी पाँचों शहर उत्तर प्रदेश के हैं।
आत्महत्या करने के बाद बेटे के शव को रेलवे लाइन पर छोड़कर भागा पिता….
वहीं टॉप 10 में उत्तर प्रदेश के आठ शहर शामिल हैं। देश के सबसे प्रदूषित शहरों (polluted city) में उत्तर प्रदेश का वृंदावन पहले स्थान पर है। वृंदावन का AQI आज 477 रिकॉर्ड किया गया। वहीं दूसरे स्थान पर आगरा (Agra) (469), तीसरे स्थान पर गाज़ियाबाद (Ghaziabad) (432), चौथे पर कानपुर (Kanpur) (430) और पाँचवें पर हापुड़ (Hapur) (422) रहे।
भारत की हार पर पत्नी ने मनाया जश्न तो पति ने कर दी उस पर FIR….
इसके बाद क्रमश: बागपत (415), जिंद (415), , बल्लभगढ़ (414) , नोएडा (407) और बुलंदशहर (406) भी टॉप-10 में शामिल हैं। इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश के आठ शहर शामिल हैं, जबकि शेष दो शहर हरियाणा (Haryana) के हैं।
पंचोत्सव के चार दिन बाद बैंक खुलने पर खाताधारकों की उमड़ी भीड़…..