प्रयागराज। प्रयागराज (Prayagraj) में भाजपा किसान मोर्चा के गंगापार उपाध्यक्ष अजय शर्मा को नकाबपोश बदमाशों ने घर के बाहर गोली मार दी। सात गोली लगने से घायल (injured) अजय शर्मा की हालत गंभीर बनी हुई है।
इंस्पेक्टर को महिला मित्र के साथ रंगे हाथों पकड़ पत्नी ने की दोनों की जमकर पिटाई…..
शहर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है। अभी तक उनके परिवार वालों ने किसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं कराया है। बताया जा रहा है कि फाफामऊ के लेहरा गाँव के रहने वाले अजय शर्मा प्रॉपर्टी डीलिंग (property dealing) का काम भी करते हैं।
कानपुर के बाद अब कन्नौज में जीका का हमला….
इन दिनों वह श्रृंगवेरपुर में प्लॉटिंग का काम कर रहे हैं, जहाँ पर उनका कुछ अल्पसंख्यक समाज के लोगों से कुछ दिनों पहले झड़प भी हुई थी। सोमवार रात करीब 11:30 बजे वह अपने घर के बाहर बाथरूम (bathroom) जाने के लिए निकले थे। इस दौरान नाले के पास झाड़ियों में छिपे नकाबपोश तीन-चार बदमाशों (gangsters) ने उन पर हमला कर दिया।
उत्तर प्रदेश का सबसे प्रदूषित शहर बना वृंदावन, AQI रिकॉर्ड हुआ 477….
बंदूक से कई राउंड उन्हें गोली मारी गई। फायरिंग की आवाज सुनकर परिजनों ने शोर मचाया तो हमलावर (attacker) भाग निकले। अजय शर्मा गोली लगने से खून से लथपथ हो गए थे। सूचना पर पुलिस भी पहुँच गई।
UPTET परीक्षा के लेटेस्ट अपडेट और जानिए कब जारी होंगे एडमिट कार्ड..??
अजय शर्मा के हाथ, पैर, चेहरा और पेट में कुल 7 गोली लगने की बात सामने आई है। मौके पर पहुँचे सीओ सोरांव ने बताया कि छानबीन (investigation) की जा रही है। अभी परिजनों ने किसी हमलावर के खिलाफ FIR दर्ज नहीं कराया है।.