लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के नेतृत्व और समाजवादी पार्टी की नीतियों पर आस्था जताते हुए भारतीय सामाजिक न्याय मोर्चा और जनता दल लोकतांत्रिक के तमाम पदाधिकारी एवं सदस्य समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।
गोरखपुर में लगातार बढ़ता ही जा रहा डेंगू का प्रकोप….
उन्होंने वर्ष 2022 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री (Chief Minister) बनाने का संकल्प भी लिया है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सभी को पार्टी की सदस्यता (party membership) दिलाई और उम्मीद जताई कि उनके आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।
प्रयागराज के BJP किसान मोर्चा उपाध्यक्ष को नकाबपोश बदमाशों ने मारी गोली….
भारतीय सामाजिक न्याय मोर्चा (Bhartiya Samajik Nyay Morcha) के अध्यक्ष चौधरी यशवंत सिंह के साथ फतेह मोहम्मद, नंदलाल पटेल, धीरेन्द्र राय, कपिल खरवार, रामजन्म पटेल, दीप नारायण पटेल, जवाहिर अगरिया, राम कुमार खरवार, गोपाल गूजर, नारायण बियार सहित 35 लोग सपा में शामिल हुए। जनता दल लोकतांत्रिक (Janata Dal Loktantrik) के अध्यक्ष राम भरोसे सिंह ने भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इंस्पेक्टर को महिला मित्र के साथ रंगे हाथों पकड़ पत्नी ने की दोनों की जमकर पिटाई…..