ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

आगरा में बुरी तरह से प्रदूषित यमुना नदी में छठ पर्व मनाने को मजबूर हुए श्रद्धालु….

0

आगरा। बिहार (Bihar), झारखंड (Jharkhand) की तर्ज पर अब आगरा (Agra) में भी छठ पूजा का क्रेज बढ़ता जा रहा है। बड़ी तादात में लोग यहाँ छठ पूजा (Chhath Puja) करतें हैं। इसके साथ ही छठ पूजा का आज दूसरा दिन है, दूसरे दिन लोग उपवास रखते हैं। छठ पूजा पूरे 4 दिन चलता है और यह पर्व दिवाली (Diwali) के बाद मनाया जाता है।

पहली बार राज्य सरकार देशभर के खिलाड़ियों को करेगी सम्मानित….

हाल ही में सूबे की सरकार ने छठ पूजा के दिन सरकारी अवकाश (government holiday) भी घोषित कर दी है। आगरा में यमुना नदी (Yamuna river) के किनारे हाथी घाट पर छठ पूजा होनी है। यहाँ पर उगते हुए और ढलते हुए सूरज को अर्घ्य दिया जाएगा। लेकिन आगरा में यमुना की स्थिति बेहद खराब है। यमुना में लगातार गिर रहे गंदे नाले यमुना को बहुत प्रदूषित कर रहे हैं।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कल दो दिवसीय दौरे पर आएँगे वाराणसी….

जिसकी वजह से लोग गंदे पानी में छठ मनाने को मजबूर हैं। वर्तमान समय में यमुना के पानी की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। चारों तरफ पूजा सामग्री व गंदगी के अंबार लगे हुए हैं। ऐसे में यहाँ पर सैकड़ों की तादाद में बुधवार को ढलते हुए सूरज को लोग इसी गंदे पानी से सूरज को अर्ध्य देंगे।

सीएम योगी के मेरठ दौरे पर उन्हें बम से उड़ाने की मिली धमकी….

बृहस्पतिवार को फिर उगते हुए सूरज को अर्घ्य देने के साथ ही यह पर्व (festival) समाप्त हो जाएगा। लेकिन अपने पीछे बड़ा सवाल छोड़कर जाएगा, कि जो यमुना का पानी हाथ धोने लायक नहीं है ऐसे में कैसे भक्त उस यमुना के गंदे पानी में डुबकी लगाकर छठ मनाएँगे..?

प्रेमिका के खर्चे उठाने के लिए युवक ने खुद के अपहरण की रची साजिश, आवाज बदलकर मांगी फिरौती….

Leave A Reply

Your email address will not be published.