ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

वरमाला के समय दुल्हन को पसंद नहीं आया दूल्हा, शादी से किया इंकार

0

चंपारण। पूर्वी चंपारण (East Champaran) के हरसिद्धि थाना क्षेत्र की गायघाट पंचायत में रविवार की रात आयी बारात को बगैर दुल्हन ही लौटना पड़ा। वरमाला के समय ही दूल्हा (groom) पसंद नहीं आने पर दुल्हन (bride) ने शादी से इंकार कर दिया। काफी मान-मनौव्वल के बाद भी दुल्हन नहीं मानी तो अंतत: शादी (marriage) टालनी पड़ी। वाकया गायघाट पंचायत के गायघाट चौक का है। बारात पहाड़पुर थाना क्षेत्र के लौकाहा पकड़िया से बारात (Marriage procession) आयी थी।

जिलों के बाद अब यमुना एक्सप्रेसवे का भी नाम बदलने की तैयारी,अटल बिहारी वाजपेई होगा नया नाम

जानकारी के अनुसार, बारात समय पर दरवाजे पहुँची। जयमाला के समय दुल्हन ने दूल्हे को देखते ही शादी से इंकार कर दिया। उसके बाद भी सामाजिक दबाव (social pressure) के कारण कन्या निरीक्षण भी हो गया, लेकिन शादी के समय दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया, जिस कारण शादी रुक गई। सुबह बहुत देर तक समझौता वार्ता (negotiating) हुई, पर कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया। अंतत: बारातियों (baraatis) को वापस लौटना पड़ा। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.