ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

यूपी में पड़ रही मौसम की मार, 28 दिसंबर को लखनऊ में तेज़ बारिश के आसार

0

उत्तर प्रदेश। मौसम (Weather) में हल्का बदलाव है। देश के उत्तर पश्चिम (North West) में दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसके असर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश (Western Uttar Pradesh) सहित राजधानी लखनऊ (Lucknow) में 28 दिसम्बर को बारिश के आसार हैं। इस बदलाव के कारण बर्फीली पछुआ हवाएँ (icy westerly winds) भी धीमी पड़ी हैं। इससे राजधानी में ठंड से आंशिक रूप से राहत जरूर मिली है। शुक्रवार (Friday) को न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आज उनके पैतृक गाँव बटेश्वर पहुँचे सीएम योगी

बीते एक सप्ताह से पछुआ हवाओं के कारण गलन (melting) बढ़ी हुई थी। रात का पारा 6.0 डिग्री सेल्सियस या इससे नीचे जा रहा था। पश्चिम की ओर निम्न दबाव (low pressure) का क्षेत्र बनने से हवा कमजोर पड़ी है। दूसरी ओर आसमान साफ है। इससे सूरज की गर्मी दिन के समय राहत दे रही है। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र (weather station) के अनुसार, अगले 24 घंटे कोई खास बदलाव होने के संकेत नहीं दिख रहे हैं। अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 8.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। सुबह और शाम को हल्का कोहरा (fog) रहेगा। दिन में आसमान साफ रहेगा।

ख़त्म हुई इंतज़ार की घड़ी, आज युवाओं को लैपटॉप व टैबलेट बाँटेंगे सीएम योगी

Leave A Reply

Your email address will not be published.