ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

केशव प्रसाद मौर्य ने साधा अखिलेश पर निशाना, कहा 2027 मे आना मैदान में, अभी के लिए कुछ नहीं बचा है

0

कानपुर। उत्‍तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya) ने रविवार को समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश जी 2022 (होने वाले विधानसभा चुनाव में) में सपा के लिए कुछ नहीं बचा है, इसलिए 2027 के लिए तैयारी कीजिए।

सपा MLC पुष्पराज जैन के ठिकानों पर आयकर विभाग को मिले करोड़ों के फ़र्जी दस्तावेज

 जनविश्वास यात्रा (Janvishwas Yatra) में वरिष्ठ भाजपा नेता मौर्य ने यादव पर तंज कसते हुए कहा, ”अखिलेश जी 2022 (होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly elections) में) में सपा के लिए कुछ नहीं बचा है, थोड़ी बहुत हिम्मत है तो 2027 के लिए तैयारी कीजिए।” भाजपा मुख्यालय (BJP Headquarters) से जारी बयान के अनुसार, मौर्य ने कहा कि अगर जनता ने मोदी (Modi) को प्रधानमंत्री (Prime Minister) नहीं बनाया होता तो अयोध्या (Ayodhya) में क्या रामलला का भव्य मंदिर बन रहा होता, अगर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री नहीं बनाया होता तो क्या जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटता।

बीमार होमगार्ड को डॉक्टरों ने भर्ती करने से किया इंकार, मौत

 मोदी की उपलब्धियाँ गिनाते हुए उपमुख्यमंत्री ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी 300 से अधिक सीटें जीतने जा रही है। कानपुर (Kanpur) की यात्रा में केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप वर्मा, प्रदेश सरकार के मंत्री सतीश महाना, यात्रा संयोजक बाबूराम निषाद,सांसद सत्यदेव पचौरी, विधायक महेश त्रिवेदी समेत कई प्रमुख नेता मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.