ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

बुलंदशहर के पॉलिटेक्निक कॉलेज में सिलेंडर फटने से हुआ ब्लास्ट, 10 छात्र समेत 13 अन्य लोग बुरी तरह झुलसे……

0

यूपीउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बुलंदशहर (Bulandshahr) जनपद में एक बड़ी घटना हुई है। यहाँ के पॉलिटेक्निक कॉलेज (Polytechnic College) में ब्लास्ट हुआ है। इस घटना से पूरे कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक, पॉलिटेक्निक कॉलेज के हॉस्टल (hostel) के किचन में रसोई गैस  का सिलेंडर फट (Gas Cylinder Blast) गया।

इस हादसे (Tragedy) में पॉलिटेक्निक कॉलेज के 10 छात्र समेत 13 लोग झुलस (burns) गए हैं। इनमें से दो की हालत नाज़ुक बनी हुई है। सभी घायल छात्रों (injured students) को रेस्क्यू (rescue) कर अलीगढ़ हायर मेडिकल सेंटर (Aligarh hier medical center) में भर्ती (admit) कराया गया है। फ़िलहाल सभी घायलों का इलाज (treatment) चल रहा है।

सीएम योगी पर निशाना साधने के लिए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव लेते हैं मेरे नाम का सहारा, धनंजय सिंह ने दिया बयान….

जानकारी के अनुसार, खाना बनाने के दौरान किचन में अचानक 5 किलोग्राम वाला गैस सिलेंडर फट गया। यह बुलंदशहर के डिबाई तहसील के पीछे स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रावास का मामला बताया जा रहा है। धमाके की आवाज़ सुनकर कॉलेज परिसर के साथ ही आसपास के इलाकों के लोग भी सहम गए। घटनास्‍थल से तत्‍काल सभी घायलों को निकाला गया और उन्‍हें अस्‍पताल (hospital) भेजा गया, ताकि समय पर इलाज संभव हो सके। धमाके में हॉस्‍टल के किचन को काफ़ी नुकसान पहुँचा है।

बता दें कि पिछले साल आजमगढ़ (Azamgarh) के निज़ामाबाद थाना क्षेत्र (Nizamabad police station area) के डोडोपुर गाँव में रसोई गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ था। तब हुए विस्फोट से मकान ध्वस्त हो गया था। मकान के मलबे में दबने से 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस अधीक्षक यातायात सुधीर जायसवाल, एसडीएम राजीव रत्न सिंह भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुँच गए थे।

UP के मंत्री रवींद्र जायसवाल ने लगाया EVM ख़राब होने का आरोप, BJP की जीत का किया दावा…..

वहीं पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने जिला अस्पताल (district hospital) में जाकर घायलों का हालचाल जाना था। निज़ामाबाद थाना क्षेत्र के डोडोपुर गाँव निवासी लालमन की बहू जासमीन अपनी ननद नाज के साथ भोजन बनाने के लिए किचन में गई थी। जैसे ही उसने गैस जलाया गैस सिलेंडर में आग लग गयी। रिसाव के कारण लगी आग को देख दोनों घबराकर बाहर की तरफ भागे और शोर मचाया।

मल्हनी चुनाव यात्रा : चाचा ने कही ऐसी बात की सब हँसते हँसते लोट पोट हो गए !!

उस समय परिवार का कोई सदस्य वहाँ मौजूद नहीं था। दोनों को शोर मचाते हुए बाहर आते देख पास पड़ोस के लोग मौक पर पहुँच गए और आग लगने की जानकारी होने पर अपने-अपने तरीके से आग बुझाने में जुट गए। आग बुझाने के चक्कर में कई लोग झुलस गए थे। तभी सिलेंडर में तेज विस्फोट हुआ और दो कमरे का मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया था। आग बुझाने की कोशिश में जुटे लोग मलबे में दब गए थे।

जौनपुर : मल्हनी के मुसलमान मल्हनी में किसको बनाना रहे अपना विधायक,क्या बदलेगा मल्हनी का समीकरण!

Leave A Reply

Your email address will not be published.