आजमगढ़-रामपुर के लिए वोटिंग जारी….
आजमगढ़: आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा क्षेत्र में लोकसभा उप चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। मतदान गुरुवार सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा। रामपुर में 6 और आजमगढ़ में 13 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कुल 35.45 लाख मतदाता करेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने मतदान निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराने केलिए सभी तैयारियां पूरी करने का दावा किया है। केन्द्रीय चुनाव आयोग के निर्देश पर दोनों सीटों पर निष्पक्ष मतदान सम्पन्न करवाने के लिए समुचित तैयारी कर ली गई है। पर्याप्त मात्रा में केंद्रीय सशस्त्रत्त् सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं।
बुर्के में 2 करोड़ की चरस छुपाकर तस्करी के लिए निकली थी महिला….
सपा ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र
रामपुर उपचुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर गंभीर आरोप लगाए हैं। सपा ने पत्र की कॉपी ट्वीट करते हुए लिखा है कि रामपुर लोकसभा उपचुनाव में जारी मतदान को प्रभावित करने के मकसद से विधासभा स्वार के टांडा और दरयाल इलाकों में सत्ता पक्ष के इशारे पर पुलिस सपा कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित कर रही है। चुनाव आयोग इसका संज्ञान ले। आयोग दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करे और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करें।
रामपुर लोकसभा उपचुनाव में जारी मतदान को प्रभावित करने के मकसद से विधासभा स्वार के टांडा और दरयाल इलाकों में सत्ता पक्ष के इशारे पर पुलिस सपा कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित कर रही है।
चाइनीज क्लब के नाम पर चल रहा था अड्डा, देह व्यापार की खबर….
संज्ञान ले चुनाव आयोग।
दोषी पुलिसकर्मियों पर हो कार्रवाई
निष्पक्ष मतदान करें सुनिश्चित।@ECISVEEP pic.twitter.com/qcszjjUnZ3
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) June 23, 2022
