CWG 2022 में मेरठ की बेटी Annu Rani का कमाल, जैवलिन थ्रो में ब्रॉन्ज मेडल जीत रचा इतिहास….
कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games-2022) में रविवार का दिन भारत के लिए बेहद शानदार रहा है। मेरठ की बेटी अन्नू रानी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रचा है। उन्होंने जैवलिन थ्रो में कांस्य पदक अपने नाम किया है। 60 मीटर भाला फेंकते उन्होंने तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलिया की केल्सी ली बारबर और दूसरे स्थान पर उनकी हमवतन खिलाड़ी मैकेंजी लिटिल रहीं। इससे पहले भी वह अपने शानदार प्रदर्शन का दमखम विश्व पटल पर दिखा चुकी है। अन्नू रानी ने इससे पहले 2014 के इंचियोन एशियन गेम्स में भी ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इसके अलावा वह टोक्यो ओलंपिक का हिस्सा रह चुकी हैं। खेल प्रेमी पहले से ही अन्नू रानी से पदक की उम्मीद लगाए बैठे थे, जिसे उन्होंने पूरा किया है।
बागपत में छात्रों ने नेशनल हाईवे किया जाम, आईटीआई परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप….
वहीं, इस प्रतिस्पर्धा में हिस्सा ले रहीं एक अन्य भारतीय महिला एथलीट शिल्पा रानी 7वें स्थान पर रहीं। इंडियन क्वीन ऑफ जैवलिन के नाम से जानी जाने वाली अन्नू रानी ने 63.24 मीटर भाला फेंककर नेशनल रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीता था। वह महज .77 मीटर से ओलंपिक क्वालिफाई करने से चूक गई थीं। वह अपने ही नेशनल रिकॉर्ड को 7 बार तोड़ चुकी हैं। पांच बहन-भाइयों में सबसे छोटी अन्नू रानी के पिता अमरपाल सिंह किसान हैं। अन्नू ने आर्थिक समस्याओं को दरकिनार कर कई उपलब्धियां हासिल की हैं।
गर्लफ्रेंड के घर पर फंदे से लटका मिला संदीप, घरवालों का आरोप: जबरन सुसाइड नोट लिखवाकर की गई हत्या….