माफिया मुख्तार की पत्नी अफ्शां की बढ़ीं मुश्किलें, तलाश में मऊ पुलिस ने की छापेमारी….
मुख्तार अंसारी: बाहुबली माफिया मुख्तार अंसारी तो बांदा जेल में बंद है और अब उसकी पत्नी अफ्शां अंसारी की मुश्किलें भी बढ़ती दिख रही हैं। मुख्तार अंसारी के साथ-साथ अब उसकी पत्नी और बेटे पर भी शिकंजा कसता नजर आ रहा है। खबर सामने आई है कि अफ्शां अंसारी को खोजने के लिए मऊ पुलिस मोहम्मदाबाद पहुंच गई है और जिले के मोहम्मादाबाद फाटक में पूछताछ कर रही है। सीओ मऊ धनंजय मिश्र ने बताया कि वांछित अफ्शां अंसारी की संपत्तियों को अब कुर्क किया जाने वाला है।
सीएम योगी के ‘हूटर’ का असर, मर्डर का आरोपी तख्ती टांगे थाने पहुंचा….
सीओ द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, अफ्शां अंसारी, पत्नी मुख्तार अंसारी, निवासी दर्गी टोला, थाना यूसुफपुर मोहम्मदाबाद के खिलाफ अपराध संख्या 20/2022 धारा 3(1) के तहत केस दर्ज हुआ है। वहीं, कोर्ट में न पेश होने की वजह से उसके खिलाफ नॉन-बेलेबल वॉरंट भी जारी किया गया है। आरोप है कि अफ्शां जानबूझ कर कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन कर रही है। ऐसे में उसके खिलाफ एक और केस दर्ज हो गया है। ऐसे में अब मऊ कोर्ट के आदेश के बाद अब प्रशासन अफ्शां अंसारी के नाम पर दर्ज चल-अचल संपत्तियों की कुर्की जल्द ही करेगी।