ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

संजय सिंह अध्यक्ष और सत्येंद्र कुमार महामंत्री चुने गए….

0

कम्पोजिट विद्यालय भदेवरा, मुफ्तीगंज जौनपुर के प्रांगण में आज शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई मुफ्तीगंज का गठन भी किया गया, जिसमें डॉ संजय सिंह को अध्यक्ष व सत्येंद्र कुमार को महामंत्री तथा सुरेंद्र प्रताप सिंह कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। शिक्षक अधिवेशन के मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ सुशील उपाध्याय व प्रांतीय सदस्य डॉ संतोष तिवारी के निर्देशन में चुनाव अधिकारी जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेश चतुर्वेदी व चुनाव पर्यवेक्षक जिला मंत्री डॉ मनीष सिंह सोमवंशी ने चुनाव संपन्न कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संरक्षक राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक सत्य प्रकाश पांडे ने किया। जिला संरक्षक सत्य प्रकाश पांडे जी ने कहा कि सभी अध्यापकों को शिक्षा योगदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए ,सभी शिक्षकों का यह कर्तव्य है।

गैर सरकारी मदरसों से फंडिंग से लेकर नक्शे तक पूरा खाका खंगाला जाएगा….

जिला अध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुफ्तीगंज में अच्छे विद्यालय और अध्यापकों द्वारा शिक्षा दी जा रही है जो आने वाले समय में ब्लॉक को जल्द ही निपुणता हासिल प्रदान कराएंगे, अध्यापकों की जो भी समस्या होगी उसका निदान जनपद स्तर पर संगठन द्वारा किया जाएगा। प्रांतीय सदस्य वह मंडल उपाध्यक्ष डॉ संतोष तिवारी ने कहा कि हमारा लक्ष्य पुरानी पेंशन ,कैशलेस चिकित्सा होना चाहिए जिसके लिए हम प्रदेश स्तर पर लड़ाई के लिए अग्रसर हैं। जिला मंत्री डॉ मनीष जी ने कहा कि शिक्षकों को संगठन पर पूरा विश्वास करना चाहिए और शिक्षकों का शोषण संगठन बिल्कुल बर्दाश्त नही करेगा उसके लिए चाहे जो भी लड़ाई लड़नी पड़े।

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के तेवर तल्ख, कोर्ट ने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर दिया फैसला….

कार्यक्रम का संचालन प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संगठन मंत्री राम सिंह राव ने किया। निर्वाचन की प्रक्रिया में भरे गए नामांकन पत्रों में से सभी 13 आवेदन पत्र वैध पाए गए जिसमें सभी पदों पर एक एक आवेदन किए गए, जिसके परिणाम स्वरूप सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ जिसमें संजय सिंह को अध्यक्ष, सत्येंद्र कुमार को मंत्री, सुरेंद्र कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष, संतोष मधुकर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, माता प्रसाद मिश्रा को उपाध्यक्ष, बिंदु यादव को उपाध्यक्ष, संदीप कुमार सिंह को उपाध्यक्ष, जफर अब्बास को आय व्यय निरीक्षक, रेखा निषाद को मीडिया प्रभारी, सविता मौर्य को संगठन मंत्री, यादवेंद्र मिश्रा को संगठन मंत्री, अजीत सेठ को संगठन मंत्री, तथा दशरथ राम को संयुक्त मंत्री पद पर निर्वाचित हुए।

माफिया मुख्तार की पत्नी अफ्शां की बढ़ीं मुश्किलें, तलाश में मऊ पुलिस ने की छापेमारी….

चुनाव कार्यक्रम में जिलाकोषाध्यक्ष अच्छेलाल चौधरी, जिला संगठन मंत्री अनुपम श्रीवास्तव ,धर्मापुर ब्लॉक अध्यक्ष डॉ राजेश यादव, करंजकला ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र गौतम, प्राथमिक शिक्षक संघ जिला मंत्री /मुफ्तीगंज ब्लॉक के अध्यक्ष सतीश पाठक, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह टोनी, बक्सा ब्लॉक के प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सरोज सिंह सिकरारा ब्लाक के प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव सिंह लोहिया , प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई मुफ्तीगंज के मंत्री रामकृपाल यादव आदि पदाधिकारियों के साथ राजेश सिंह, सुभाष राम, अनिल कुमार सिंह, विजय प्रताप सिंह, अजीत कुमार सिंह, डॉक्टर सिद्धार्थ सिंह,मनोज कुमार सिंह,रामनयन यादव, प्रियंका सिंह, कविता, मधुरानी, अखिलेश सिंह, अमर बहादुर यादव, दुर्गेश कुमार मौर्य, आदि बहुसंख्यक शिक्षक उपस्थित रहे।

सूचना तकनीकी को अपनाएं शिक्षक: प्रो. स्वाति पालीवाल…. #VBSPU

Leave A Reply

Your email address will not be published.