मीट फैक्ट्री में अमोनिया लीकेज, 100 से ज्यादा लोग जहरीली गैस की चपेट में!
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में अल दुआ मीट फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया। फैक्ट्री में अमोनिया जैसी जहरीली गैस लीक होने से कई कर्मचारी बेहोश होने लगे। कर्मचारियों में युवती, महिलाएं, पुरुष और छोटे बच्चे शामिल हैं। भारी तादाद में गैल रिसाव से प्रभावित कर्मचारियों को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बेहोश कर्मचारियों की संख्या 100 से ज्यादा है। जानकारी के मुताबिक, मीट फैक्ट्री ने प्रशासन से यह बात छुपाई है।
यूपी आवास विकास को बिल्डरों ने लगाई 19 अरब की चपत….
रोरावर थाना इलाके के मथुरा बाईपास स्थित अल दुआ मीट फैक्ट्री में उस वक्त हड़कंप का माहौल खड़ा हो गया, जब अचानक मीट फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हो गया। अमोनिया गैस के रिसाव के बाद फैक्ट्री में भगदड़ मच गई। गैस की चपेट में आए लगभग 45 मरीजों को जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया है। घटना की सूचना पर जिला अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह के अलावा, एसएसपी कलानिधि नैथानी भी मौके पर पहुंच गए हैं।
स्कूल जीप की जर्जर हालत, खड्डे में गिरने से बड़ा हादसा….
जानकारी देते हुए जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि अल दुआ मीट फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव हुआ था, जिसके चलते कई लोग बेहोश हो गए हैं। लगभग 47 लोगों को जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया है। सभी डॉक्टरों को इलाज करने के लिए जिला अधिकारी द्वारा निर्देश दे दिए गए हैं। घटना के पीछे क्या वजह है, इन तमाम पहलुओं पर जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
BJP सांसद का बड़ा बयान, “हिन्दुस्तान में रहने वाले सभी मुस्लिम के पुरखे बाबर नहीं, श्रीराम हैं”….