हॉस्टल छोड़कर जा रहीं डरी-सहमी लड़कियां, संचालक और वॉर्डन गिरफ्तार….
कानपुर : उत्तर प्रदेश में कानपुर के एक हॉस्टल में लड़कियों का नहाते हुए वीडियो बनाने के मामले में संचालक मनोज पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, अब लड़कियां हॉस्टल छोड़कर अपने रिश्तेदारों के घर जाने लगी हैं। इतना ही नहीं, छात्राओं के परिजन उन्हें वापस ले जाने के लिए भी वहां पहुंच गए हैं।
सपा से गठबंधन को भी तैयार BSP, रखी ये शर्त….
जानकारी के मुताबिक, 60 लड़कियों के इस छात्रावास में अब केवल इक्का दुक्का बच्चियां ही बची हैं और वह भी घर निकलने की या दूसरे हॉस्टल में कमरा लेने की तैयारी कर रही हैं। जिनमें हॉस्टल संचालक मनोज पांडेय, वॉर्डन और एक आरोपी कर्मचारी शामिल हैं। वहीं, छात्रावास का बाकी स्टाफ फरार चल रहा है. रावतपुर थाना पुलिस मामले की गंभीरता से जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक, जिस बिल्डिंग में हॉस्टल संचालित हो रहा है, वहां पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र नाथ तिवारी की नेम प्लेट लगी हुई है।
मामूली कहासुनी के बाद पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट….
पुलिस में दर्ज की गई शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने हॉस्टल में लड़कियों के कई अश्लील वीडियो बनाए। यह आरोपी छात्रावास में स्वीपर का काम करता है. एक लड़की ने उसे रंगे हाथों पकड़ा था। इसके बाद कई लड़कियां वहां इकट्ठा हो गईं और उन्होंने स्वीपर से फोन छीन लिया। इसके बाद लड़कियां पुलिस में शिकायत लेकर पहुंचीं।