मुलायम सिंह की हालत गंभीर, अखिलेश-डिंपल मेदांता में मौजूद,
अखिलेश यादव और डिपंल यादव मेदांता पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुलायम सिंह यादव के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही अखिलेश को फोन करके मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली है। समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तबीयत नाजुक बनी हुई है। वह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल प्रशासन ने मुलायम की तबीयत को लेकर एक हेल्थ बुलेटिन जारी किया है। इसके अनुसार, डॉक्टरों की टीम उन पर निगरानी रखे हुए है। हालांकि, उनकी स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ACS होम के प्रमोशन रोकने के आदेश को किया रद्द
वह अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। वहीं, वहां उनके बेटे अखिलेश यादव और बहू डिपंल यादव भी मौजूद हैं। रविवार रात समाजवादी पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कार्यकर्ताओं से अपील की है कि ”आदरणीय नेताजी (मुलायम सिंह यादव) आईसीयू में भर्ती हैं, उनकी हालत स्थिर है। आप सभी से विनम्र निवेदन है कि कृपया अस्पताल न आएं। सूचना नेताजी के स्वास्थ्य के बारे में आपको समय-समय पर जानकारी दी जाएगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुलायम सिंह यादव के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है, साथ ही अखिलेश यादव को फोन करके मुलायम के स्वास्थ्य की जानकारी ली है। वहीं, कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया है , मुलायम सिंह जी के खराब तबीयत का समाचार प्राप्त हुआ, मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।