बदमाशों ने पत्थर व हथौड़े से 3 लोगों पर किया हमला, एक की मौत दो लोग जख्मी….
झांसी: झांसी में बिजौली रेलवे स्टेशन (Bijauli Railway Station) के पास मथुरापुरा रोड पर 3 लोगों के ऊपर देर रात पत्थर और हथौड़ी से हमला कर बदमाश फरार हो गए। इस घटना में मनोज नाम के व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो लोग जख्मी हैं। तीनों लोगों के हाथ पैर बंधे थे और मुंह में कपड़ा ठूसा हुआ था। दोनों घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बीती रात यहां बन रही एफएक्स फैक्ट्री पर 7 लोग पार्टी मनाने के लिए गए हुए थे। इसमें 4 लोग खाना खाकर वापस आ गए थे।
हॉकी खिलाड़ी रही महिला का आरोप, BMW न मिलने से ससुराल में हुई मारपीट….
लेकिन तीन लोग वापस नहीं आए। मृतक मनोज के पार्टनर विनोद ने बताया कि शुक्रवार दिन में हम लोग एक जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए तहसील गए हुए थे। इस दौरान विक्रेता ने जमीन देने से मना कर दिया। इसके बाद हम सभी लोग वापस आ गए शाम के समय फैक्ट्री पर पार्टी मनाने के लिए पहुंचे और वहां खाना खाकर हम चार लोग निकल आए थे। मनोज, साहब सिंह और महेश यह तीनों लोगों को भोजन करता हुआ छोड़ गए थे। सुबह सूचना मिलने पर जब यहां पहुंचे तो यहां मनोज अहिरवार महेश और साहब सिंह के मुंह में कपड़ा घुसा हुआ था और हाथ पैर बंधे हुए मिले।
लखनऊ से फोर लेन कनेक्टिविटी से जुड़ेंगे 25 जिले….
वहीं मनोज मृत अवस्था में जमीन पर पड़ा मिला। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम के साथ एसएसपी राजेश एस मौके पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। एसएसपी ने बताया कि मृतक का हाथ पैर बंधा हुआ था इनको हथोड़े से मारा गया है। वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद कर लिया गया है। इनके दो और लोग घायल अवस्था में मिले उन्हें अस्पताल भेजा गया है।