ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

हॉकी खिलाड़ी रही महिला का आरोप, BMW न मिलने से ससुराल में हुई मारपीट….

0

बागपत: बागपत (Baghpat) पुलिस ऑफिस पहुंची नेशनल हॉकी खिलाड़ी रही महिला ने अपने ससुराल पक्ष के लोगो पर दहेज के प्रताड़ित कर मारपीट कर घर से निकलने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है उसके देवर ने भी उसके साथ रेप किया है। महिला का कहना है कि उसपर चरित्रहीनता का आरोप लगाकर ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया। उसने पुलिस को सौंपी अपनी शिकायत में बताया है कि उसकी शादी 11 दिसंबर 2020 को दिल्ली केंट थाना क्षेत्र के झरेड़ा गांव में रहने वाले जगप्रवेश के साथ हुई थी। महिला का कहना है कि उसके परिजनों ने शादी में अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया था।

लखनऊ से फोर लेन कनेक्टिविटी से जुड़ेंगे 25 जिले….

लेकिन शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले दहेज में BMW कार लाने की मांग कर उसे प्रताड़ित करते थे। पीड़िता ने आरोप लगाया की एक दिन उसे घर में अकेला पाकर उसके देवर ने रेप भी किया था। इसके बारे में मायके वालों को बताने पर ससुराल वालों ने उसे चरित्रहीन बताकर धक्के मारकर बेटी संग घर से मारपीट कर निकाल दिया। फिलहाल पीड़िता ने एसपी नीरज कुमार जादौन (Neeraj Kumar Jadaun IPS) से आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई कर न्याय दिनाने की गुहार लगाई है।

दोस्त ने गद्दारी के शक में दी मौत की सजा….

Leave A Reply

Your email address will not be published.