ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

असली आँख निकालकर बुज़ुर्ग को लगाई खेलने वाली गोली, परिजनों ने अस्पताल पहुँचकर मचाया हड़कंप….

0

जमशेदपुर। झारखंड (Jharkhand) के जमशेदपुर (Jamshedpur) से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहाँ एक बुज़ुर्ग हाथ में आँख लेकर सरकारी अस्पताल (government hospital) में पहुँचे। उन्होंने आरोप (allegation) लगाया कि ऑपरेशन (operation) के दौरान उनकी असली आँख निकालकर खेलने वाली गोली लगा दी। इस घटना के बाद अस्पताल प्रशासन (hospital administration) में हड़कंप मच गया। पीड़ित आदिवासी गंगाधर सिंह ने केसीसी अस्पताल प्रबंधन और ऑपरेशन वाले डॉक्टरों के खिलाफ थाने (police station) में शिकायत दर्ज कराई है।

डेंगू-मलेरिया के प्रकोप से पाकिस्तान हुआ त्रस्त, भारत से भेजी जाएँगी 60 लाख मच्छरदानियाँ….

जमशेदपुर से करीब 60 किलोमीटर दूर जंगलों के बीच बने आदिवासी बाहुल्य गाँव में करीब 15 घर हैं। इन्हीं घरों में से एक घर पीड़ित गंगाधर सिंह का है। कुछ दिनों से उनकी आँखों से पानी आ रहा था। गाँव में एक महिला आई। बुज़ुर्ग  गंगाधर सिंह ने अपनी आँख की समस्या के बारे में उसे बताया तो महिला ने उनके इलाज का भरोसा दिया और एक एनजीओ (NGO) से बात करने को कहा। 18 नवंबर 2021 को बुज़ुर्ग गंगाधर सिंह को अस्पताल लेकर ले जाया गया। उनके साथ गाँव के ही देवा मुर्मू, छिता हांसदा, भानु सिंह, मांझोल सिंह और टेटे गिरी सहित दो अन्य व्यक्तियों का भी ऑपरेशन किया गया।

क्या आपने भी कभी देखा है प्रिंटेड समोसा..?

दूसरे दिन ऑपरेशन के बाद सभी को घर भेज दिया‌ गया। इसके कुछ दिन बाद गंगाधर की आँखों में खुजली (itchy eyes) होने लगी। इसके बाद गंगाधर को फिर जमशेदपुर, रांची (Ranchi) और कोलकाता (Kolkata) ले जाया गया था लेकिन उसके बावजूद भी समस्या ठीक नहीं हुई। दिन पर दिन उनकी समस्या बढ़ती गई। आँखों में खुजली और जलन (burning eyes) इतनी बढ़ गई कि वो अपने दोनों हाथों से मसलने लगे। फिर उन्होंने आँखों में पानी डाला। उनका कहना है कि इसके बाद आँख में लगी काँच की गोली बाहर आ गई। जिसे देखकर वो डर गए। तुरंत ही वो अपनी आँख लेकर अस्पताल पहुँचे। जहाँ डॉक्टरी जाँच (medical examination) के बाद पता चला कि उनकी आँख निकालकर नकली लगा दी गई है।

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर गांव में चलाया गया जागरूकता अभियान….

इस सच्चाई के बाद पूरे अस्पताल प्रशासन में हड़ंकप मच गया और मामला दर्ज (case filed) कराया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने एक बैठक (meeting) बुलाई। वहीं, जिस महिला के द्वारा आपरेशन कराया गया है उसे ढूँढा जा रहा है। इस मामले पर सिविल सर्जन शाहिद पाल का कहना है कि गंगाधर की आँख का ऑपरेशन जिस सर्जन (surgeon) की देखरेख में हुआ उसकी जाँच की जा रही है। जाँच में हमने पाया कि आँख की जगह एक बच्चों के खिलौने वाली गोली (marbles) लगाई है, जो एक घोर अपराध है। जाँच के बाद दोषियों (convicts) के खिलाफ सख़्त कार्रवाई की जाएगी।

डीजे को लेकर सुलतानपुर में सांप्रदायिक हिंसा, मस्जिद के सामने चले ईंट-पत्थर….

Leave A Reply

Your email address will not be published.