शिवपाल यादव के सिपहसालारों को नगर निकाय चुनाव में उतारेगी सपा….
कानपुर: उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का विलय एक बड़ी हलचल पैदा कर सकता है। मैनपुरी उपचुनाव में इसका असर देखने को मिला। सपा और प्रसपा के विलय के बाद अब इनके नेता निकाय चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। प्रसपा ने कानपुर में 110 वार्डों के लिए 42 उम्मीदवारों की सूची जारी कर रखी थी। लेकिन विलय के बाद अब शिवपाल ने अपने खास नेताओं से मजबूत उम्मीदवारों की लिस्ट मंगवाई है। प्रसपा के जिला अध्यक्ष रहे आशीष चौबे ने बताया कि संगठन से मजबूत कैंडिडेट की लिस्ट मांगी गई है।
जनसंचार विभाग के शोधार्थी अमित मिश्रा को मिला आईसीएसएसआर फेलोशिप…..
विलय के बाद 42 उम्मीदवारों के नाम वापस ले लिए है। उनका कहना है कि सपा और प्रसपा के विलय के बाद दोबारा से समीक्षा कर मजबूत उम्मीदवारों की लिस्ट लखनऊ भेजी जाएगी। गौरतलब है कि सपा से अलग हो शिवपाल यादव ने जब प्रसपा बनाई तो कानपुर में संगठन की जिम्मेदारी जिला अध्यक्ष आशीष चौबे को सौंपी गई थी। तब से वह लगातार प्रसपा के विस्तार के लिए काम कर रहे थे. दोनों पार्टियों के विलय पर वह चौबे खुश नजर आ रहे है।
उनका मानना है कि दोनों पार्टियों के विलय के बाद संगठन और अधिक मजबूत हो जाएग। चुनाव को देखते हुए नगर निगम मेयर (Nagar Nigam Mayor Reservation List), नगर पालिका और नगर पंचायत के अध्यक्ष पदों के आरक्षण (Nagar Palika Adhyaksh Reservation List) का ऐलान किया जा चुका है। नगर विकास विभाग के मंत्री एके शर्मा ने सभी नगर निगमों के महापौर, नगरपालिका अध्यक्ष और नगर पंचायत अध्यक्ष के रिजर्वेशन की लिस्ट जारी की।