ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

खुद को जिंदा साबित करने के लिए भटक रहा अभिलेखों में मृत युवक…..

0

देवरिया: यूपी के देवरिया जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां साहब अभी मैं जिंदा हूं’ का पोस्टर लेकर एक किशोर सरकारी कार्यालयों का चक्कर लगा रहा है। जिसके पीछे की वजह जानकर आप भी चौंक जाएंगे. चक्कर लगाने वाले लड़के का नाम विजय प्रताप सिंह है और उसके माता-पिता का देहांत हो चुका है। इसके नाम से दो एकड़ जमीन है, अचानक जब एक दिन विजय अपना जन्म प्रमाण पत्र बनवाने तहसील गया तो उसे मालूम चला की सरकारी अभिलेख में उसका नाम ही नहीं है। यह सुनते ही उसके पैर तले जमीन खिसक गई। उसके बाद विजय तख्ती लेकर अपने जिंदा होने का सबूत लेकर सरकारी कार्यालयों का चक्कर काट रहा है।

यूपी में BJP की वापसी के साथ 2022 में छाया बाबा का बुलडोजर….

आपको बता दें युवक सलेमपुर तहसील क्षेत्र के पिपरा देव राज गांव का रहने वाला है, इस समय अपने नाना के घर रहता है। पिता की मौत के बाद विजय के पाटीदार सरकारी कर्मचारियों के साथ मिलकर उसका नाम अभिलेख से गायब कर अपना नाम दर्ज करा लिए। आरोप है कि इसमें गांव का प्रधान भी शामिल है.इस बाबत एडीएम प्रशासन में कहा कि पूरे मामले की जांच एसडीएम सलेमपुर कर रहे हैं। प्रथम दृष्टया अभिलेखों में फोरजरी की गई है। ग्राम प्रधान पर आरोप लगे हैं, इस मामले में लेखपाल को सस्पेंड किया गया है, आगे जांच चल रही है।

डीजीएम साहब के गायब कुत्ते ने उड़ाई पुलिस-प्रशासन की नींद….

Leave A Reply

Your email address will not be published.