यूपी में कातिलाना ठंड का कहर जारी रहेगा, अगले 2 दिन के लिए मौसम विभाग की चेतावनी….
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बढ़ती गलन और शीतलहर ने जनजीवन को प्रभावित किया है। हाल फिलहाल में ठंड से कोई राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। गुरुवार को भी गलन भरी हवाएं चलीं। प्रयागराज समेत कई जिलों में धूप नहीं निकली, जिसके चलते ठिठुरन बनी रही। कई जगह दिन और रात के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई। बीते दिन जहां नजीबाबाद में दिन सबसे ठंडा रहा। जिसके मुताबिक, अभी प्रदेश में घने कोहरे के साथ कोल्ड-डे कंडीशन सक्रिय रहने की बात कही है।
अगले 24 घंटे तक ज्यादातर हिस्सों में ऐसी स्थिति बनी रहेगी। जबकि 8 और नौ को कुछ इलाकों में राहत मिलने के आसार हैं। अगले 24 घंटे तक पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में घने से अत्यधिक घने कोहरे की संभावना है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा संभव है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर-पश्चिम राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश के कई हिस्सों घना से बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है। मौसम के जानकारों के मुताबिक गुरुवार को झांसी प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा।
BJP की महिला नेता को मिली रेप औऱ जान से मारने की धमकी…..
यहां का तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ फतेहपुर-नजीबाबाद (4.0 डिग्री), कानपुर नगर (4.4), अयोध्या-मुजफ्फरनगर (4.5) और वाराणसी में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे दर्ज किया गया। स्काईमेट वेदर के मुताबिक, बीते 24 घंटे में दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश, राजस्थान के कुछ हिस्सों और उत्तरी मध्य प्रदेश में शीतलहर से लेकर गंभीर शीत लहर की स्थिति देखी गई। उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों और मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार और उत्तराखंड में एक या दो स्थानों पर कोल्ड डे की स्थिति देखी गई।