ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

कड़ाके की ठंड के साथ दमघोंटू प्रदूषण की मार….

0

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के बड़े शहर न केवल भीषण ठंड झेल रहे हैं, बल्कि जहरीली हवा के दमघोंटू माहौल का भी सामना कर रहे हैं। नोएडा, ग्रेटर नोएडा औऱ गाजियाबाद में वायु प्रदूषण के यही हालात बनकर उभरे हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों की मानें तो नोएडा का औसतन एक्यूआई लेवल 461 दर्ज किया गया है। गाजियाबाद का औसतन एक्यूआई लेवल 272 है। हरियाणा के फरीदाबाद का औसतन एक्यूआई लेवल 299 रहा है।

राम मंदिर पर आतंकी हमले की साजिश…..

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना जताई गई है। यूपी के बड़े शहर पहले ही बारिश, कोहरा और हाड़ कंपा देने वाली ठंड का सामना कर रहे हैं। कानपुर, इटावा, आगरा जैसे शहरों में पिछले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान 3-4 डिग्री सेल्सियस तक रह गया है। साथ ही कंटीली हवाओं ने भी मकर संक्रांति के बाद से जीना मुहाल कर रखा है। मौसम विभाग पहले ही चेतावनी दे चुका है कि ठंड का ये दूसरा दौर19 से 23 जनवरी तक जारी रह सकता है।

कस्टमर केयर का नंबर मिलाते ही बैंक खाते से लाखों रुपये गायब….

Leave A Reply

Your email address will not be published.