ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

कांग्रेस का ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ का लोगो आज हुआ लॉन्च, मोदी सरकार की विफलताओं पर होगा निशाना….

0

कांग्रेस (Congress) ने आज ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ (Haath se haath jodo abhiyaan) का लोगो (logo) जारी किया है। पार्टी का कहना है कि यह अभियान भारत जोड़ो अभियान (second phase of Bharat Jodo Abhiyaan) का दूसरा चरण है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश (Jayram Ramesh) ने कहा कि भारत जोड़ो अभियान में विचारधारा के आधार पर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने जो मुद्दे उठाए, उसका चुनाव से लेना-देना नहीं था। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में हमारा निशाना मोदी सरकार (Modi government) की विफलताएँ हैं। ये सौ फीसदी राजनीतिक (political) है। कांग्रेस ने ट्वीट (tweet) किया, ”26 जनवरी से ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान शुरू होगा। आज प्रेस वार्ता में ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ का लोगो लॉन्च किया गया। आइए, जुड़िए ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान से और भारत जोड़ो यात्रा के संदेश को जन-जन तक पहुँचाइए।” कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल (Congress General Secretary KC Venugopal) ने कहा, ”ऐतिहासिक कार्यक्रम ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के 130 दिनों में कांग्रेस को देश की जनता से पर्याप्त इनपुट मिला।

पैदल चलते हुए लाखों लोगों ने राहुल गांधी से बात की। हम उनके दर्द को समझ सकते हैं, जो वह मोदी सरकार के कुशासन (Misrule of Modi government) के कारण झेल रहे हैं।” उन्होंने कहा, “हाथ से हाथ जोड़ो” अभियान 26 जनवरी से शुरू होगा। भारत जोड़ो यात्रा का संदेश आम लोगों तक पहुंचाने के लिए यह अभियान घर-घर चलाया जाएगा। आज हमने मोदी सरकार के खिलाफ चार्जशीट भी जारी की है। ज़रूरत पड़ने पर हम राज्य सरकारों (State governments) के खिलाफ भी चार्जशीट जारी (charge sheet issued) करेंगे।”

Leave A Reply

Your email address will not be published.