PM मोदी की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले दो आरोपी गिरफ़्तार, ख़तरनाक हथियारों से थे लैस….
मुंबई। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के मुंबई (Mumbai) दौरे के वक्त क्या किसी बड़ी साजिश को अंजाम दिया जाना था..? क्या मुंबई की सुरक्षा को लेकर उस दिन एक बड़ा खतरा पैदा होने वाला था, जो टल गया..? पीएम मोदी के मुंबई दौरे के सभास्थल से दो लोग अरेस्ट किए गए हैं। इनमें से एक के पास घातक हथियार (Lethal Weapon) मिले हैं। बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) के एमएमआरडीए मैदान (MMRDA ground) पर दो दिनों पहले पीएम मोदी की सभा हुई। मुंबई पुलिस (Mumbai police) ने यहीं से दोनों आरोपियों को अरेस्ट किया है। इन आरोपियों के नाम कटराम चंद्रगाई कावड और रामेश्वर मिश्रा है। कटराम की उम्र 39 साल है और वह मुंबई से सटे भिवंडी (Bhivandi) इलाके का रहने वाला है। वह होटल (hotel) और ट्रांसपोर्ट के बिजनेस (transport business) से जुड़ा हुआ है। पीएम मोदी की सभा वाली जगह पर गश्त करते हुए पुलिस जवानों को उस पर शक हुआ तो उसे पकड़ा गया और उससे पूछताछ (inquiry) की गई। उसके पास से स्मिथ एंड वैगन स्प्रिंगफिल्ड रिवॉल्वर (Smith and Wagon Springfield Revolver) समेत चार राउंड गोली बरामद हुई।
15 सैनिकों की आर्मीनिया के सैन्य अड्डे पर झुलसकर मौत….
इसके पास रिवॉल्वर का लाइसेंस होने की भी जानकारी मिली है। मुंबई पुलिस के आदेश का उल्लंघन करने की वजह से कटराम के खिलाफ बीकेसी पुलिस थाने में धारा 37 (1), 135 मपोका 1951 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की पूछताछ जारी है। एक और शख़्स गिरफ्तार किया गया है जो अपने आप को एनएसजी (NSG) का जवान बताकर अंदर आया था। रामेश्वर मिश्रा नाम का यह शख़्स पीएम मोदी के सभा स्थल पहुँचने के करीब 90 मिनट पहले नवी मुंबई (Navi Mumbai) से यहाँ पहुँचा था। यह अपने आप को एनएसजी में नायक के पद पर कार्यरत बता कर सभा स्थल में घुस आया था।
अब नहीं लगाने होंगे ईपीएफओ दफ्तर के चक्कर, एक ही ऐप पर मिलेगा सबकुछ…..