बागेश्वर बाबा को चुनौती देने वाले श्याम मानव को मिली जान से मारने की धमकी, सरकार ने बढ़ाई सुरक्षा…..
बागेश्वर बाबा (Bageshwar Baba) उर्फ़ धीरेन्द्रकृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) को चुनौती देने वाले श्याम मानव (Shyam Manav) की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। श्याम मानव को लगातार जान से मारने की धमकियाँ (death threats) मिल रही थीं। अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति (blind faith removal committee) के श्याम मानव ने धीरेंद्र शास्त्री पर अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि बाबा के पास कोई सिद्धी नहीं है। बाबा ढोंग रच रहे हैं। श्याम मानव ने बाबा को चुनौती दी थी कि वो नागपुर (Nagpur) में उनके मंच पर आएँ और अपना चमत्कार (Miracle) दिखाएँ। अगर वो ऐसा करेंगे तो उन्हें 30 लाख रुपए दिए जाएँगे।
राशनकार्ड धारकों को गेहूँ व चावल के साथ अब मिलेगा और भी सामान, जानिए क्या है सरकार की नई स्कीम…..
नागपुर में रामकथा (Ramkatha) 5 से 11 जनवरी तक आयोजित थी। इस कथा में धीरेन्द्रकृष्ण शास्त्री भी आए थे। श्याम मानव और उनकी संस्था का आरोप है कि धीरेंद्र शास्त्री कथा अधूरी छोड़कर भाग गए। वहीं, इस मामले में विश्व हिंदू परिषद् (Vishwa Hindu Parishad) के कार्यकर्ता धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में आ गए हैं। विश्व हिंदू परिषद् के लोगों ने आरोप (allegation) लगाया कि जब तक धीरेंद्र नागपुर में थे, तब तक श्याम मानव और उनकी संस्था ने महाराज जी से संपर्क कर चुनौती देने का कोई प्रयास नहीं किया। श्याम मानव बागेश्वर बाबा के बहाने सस्ती लोकप्रियता पाने की कोशिश कर रहे हैं। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को बीजेपी नेताओं (BJP leaders) का समर्थन मिल रहा है। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी (BJP MLA Narayan Tripathi) ने बागेश्वर धाम के महाराज के समर्थन में मोर्चा खोल दिया है।
विधायक नारायण त्रिपाठी ने कहा बागेश्वर धाम व महाराज धीरेद्र शास्त्री के खिलाफ साजिश रची जा रही है और हिंदुओं की आस्था (Faith) को ठेस पहुँचाई जा रही है। श्याम मानव के खिलाफ पुलिस केस दर्ज करे। अगर मामला दर्ज नहीं होता है तो हम कोर्ट (court) भी जाएँगे। 9 सितंबर, 1951 को महाराष्ट्र (Maharashtra) के वर्धा जिले में जन्मे श्याम मानव के पिता किसान और सामाजिक कार्यकर्ता रहे हैं। माँ एक शिक्षक रही हैं। परिवार में एक भाई और दो बहने हैं। देश में अंधविश्वास विरोधी आंदोलन को चलाने वाली अखिल भारतीय अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक श्याम मानव हैं। श्याम मानव को हिप्नोथेरेपी (Hypnotherapy) का विशेषज्ञ माना जाता है। वह मेमोरी को बढ़ाने वाली तकनीक पर वर्कशॉप करते रहते हैं। श्याम मानव ने वर्धा से बीएम किया है और नागपुर यूनिवर्सिटी (Nagpur University) से इंग्लिश लिट्रेचर से एमए (M.A. from English Literature) किया है।
मार्च तक आसमान छू सकती है सोने की कीमत, बीते 3 महीने में देखने को मिली 14 फीसदी की तेज़ी…..