ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

यूपी में आज से करवट लेगा मौसम, अगले तीन दिन घर से बाहर निकलने में होगी दिक्कत…..

0

उत्तर प्रदेश : यूपी में फरवरी की शुरुआत से ही गर्मी रिकॉर्ड तोड़ने लगी है। राज्य में दिन में तेज धूप निकल रही है और पारा लगातार बढ़ता जा रहा है। हालांकि सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। यूपी के कुछ हिस्सों में आज हल्की बारिश की भी संभावना है। राज्य में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है। 11, 12 और 13 फरवरी को प्रदेश के कई इलाकों में सतही हवाएं चलने का अनुमान है। फरवरी महीने में ही अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

ग्रुप ‘D’ के 1911 कर्मचारियों की नौकरी रद्द….

वेस्ट यूपी में कभी धूप निकल रही है तो कभी छांव हो जा रही है। वहीं मौसम में बदलाव होने से कई तहर की बीमारियां भी आ सकती हैं, डॉक्टर इसे लेकर सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं। तापमान में बदलाव की वजह से लोगों में कई तरह की बीमारियों के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम 28 डिग्री रहेगा और हल्का कोहरा छाया रहेगा। लखनऊ में 11, 12 और 13 फरवरी को दिन के समय तेज सतही हवाएं चलेंगी। आगरा में आज न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है और हल्का कोहरा रहेगा।

उत्तराखंड के खटीमा देहरादून समेत कई जिलों में सड़कों पर दिखा आक्रोश….

अलीगढ़ में आज अधिकतम तापमान 14 जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहेगा और हल्का कोहरा छाया रहेगा। गोरखपुर में आज न्यूनतम तापमान 14 डिग्री जबकि अधिकतम 27 डिग्री रहेगा और हल्का कोहरा रहेगा। गोरखपुर में भी 11, 12 और 13 फरवरी को तक दिन के समय तेज सतही हवाएं चलेंगी। वाराणसी में आज न्यूनतम तापमान 15 डिग्री जबकि अधिकतम 31 डिग्री रहेगा और हल्का कोहरा रहेगा। वाराणसी में भी 11, 12 और 13 फरवरी को दिन के समय तेज सतही हवाएं चलेंगी।

यूपी इंवेस्टर्स समिट में साइन हुए 29 लाख करोड़ के एमओयू…..

Leave A Reply

Your email address will not be published.