गूगल इंडिया ने एक झटके में 453 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला…..
गूगल इंडिया ने कथित तौर पर अलग-अलग डिपॉर्टमेंट से 453 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। गूगल ने अपने कर्मचारियों को उनकी बर्खास्तगी की सूचना डाक से दी है। पिछले महीने गूगल की मूल कंपनी अल्फाबेट इंक ने घोषणा की कि कंपनी वैश्विक स्तर पर अपने कुल कर्मचारियों का 6 प्रतिशत कम करेगी। यानी कुल 12,000 कर्मचारियों की नौकरी छिनेगी। अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि 453 लोगों की छंटनी में 12,000 नौकरी में कटौती शामिल है या छंटनी का एक नया दौर शुरू हो गया है।
अब्दुल्ला आजम की स्वार विधानसभा सीट पर भी पड़ेंगे वोट…..
वह उन फैसलों की पूरी जिम्मेदारी लेने के लिए सहमत हो गए, जिनके कारण कंपनी को छंटनी करनी पड़ी। बता दें टेक कंपनियां आर्थिक मंदी के बहाने नौकरियां छीन रही हैं। इसमें छंटनी का सहारा लेने वाली गूगल एकमात्र टेक कंपनी नहीं है। अमेजन ने भी अपने कार्यबल से 18,000 लोगों को हटाने की योजना बनाई है,जबकि, फेसबुक यानी मेटा ने 13,000 कर्मचारियों की छंटनी कर दी है।