ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

मंगल ग्रह पर भेजे गए रोवर की खुली पोल….

0

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) समेत दुनियाभर के वैज्ञानिक लाल ग्रह कहे जाने वाले मंगल पर जीवन की खोज में जुटे हैं। वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि मंगल ग्रह पर एलियन जैसे जीवन या फिर उससे जुड़े संकेत मिल सकते हैं। इसके लिए नासा ने जुलाई 2020 में पर्सीवरेंस रोबोटिक रोवर (Perseverance Rover) को मंगल पर भेजा है। पिछले करीब ढाई साल से यह रोबोटिक रोवर्स मंगल की सतह घूम रहा है। अजुआ बस्टोस और उनके सहयोगियों ने अपनी रिसर्च में पाया कि रोवर्स में इस्तेमाल किए गए उपकरणों की जीवन से जुड़ी जानकारी हासिल करने की एक सीमित क्षमता है।

#योगी सरकार के यूपी बजट की सभी बड़ी घोषणाएं…..

रिसर्चरों की टीम ने कहा कि रोवर लाल ग्रह पर मिनरल कंपोनेंट का पता लगाने में तो सक्षम है लेकिन वो हमेशा जैविक अणुओं (Organic Molecules) का पता लगाने में सक्षम नहीं है। सबसे पहले हमें वातावरण में मौजूदा जीवन की जैविक और भौतिक सीमाओं को परिभाषित करने की जरूरत है। इसके बाद हमें जीवन की पहचान करने के लिए उपकरण को विकसित करने की जरूरत है। इसमें जैविक अणु जैसे लिपिड, न्यूक्लिक एसिड और प्रोटीन शामिल हैं।

‘यूपी में का बा’ सिंगर नेहा सिंह को यूपी पुलिस ने थमाया नोटिस….

Leave A Reply

Your email address will not be published.