ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

नोएडा-गाजियाबाद समेत कई शहरों से लखनऊ तक सीधी सेवा….

0

लखनऊ : यूपी के कई जिले प्रदेश की राजधानी लखनऊ और देश की राजधानी दिल्ली से राजधानी एक्सप्रेस के जरिए जुड़ेंगे। इससे सफर में लगने वाला समय बचेगा। आइए जानते हैं UPSRTC की नई स्कीम के बारे में। राजधानी एक्सप्रेस बस सेवाओं के लिए टाइम टेबल भी तय कर दिया गया है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लिए दो राजधानी एक्सप्रेस बस सेवा मिलेंगी। तय टाइम टेबल के मुताबिक एक बस कासगंज से रात 22.30 बजे लखनऊ के लिए रवाना होगी, यह बस अगले दिन सुबह साढ़े पांच बजे बजे लखनऊ के आलमबाग स्टेशन पहुंचेगी।

विजय मिश्रा के करीबी पर योगी सरकार का प्रहार….

वहीं दूसरी बस उसी दिन लखनऊ से 10:00 बजे कासगंज के लिए रवाना होगी। इस तरह से एक जोड़ी बस सेवा कासगंज से लखनऊ के लिए रवाना होगी। इसी तरह गाजियाबाद रीजन को अगले महीने 12 राजधानी एक्सप्रेस बस मिलने वाली हैं। इनका संचालन कौशांबी बस अड्डे, बुलंदशहर और हापुड़ से किया जाएगा। सामान्य बसें जहां कौशांबी से लखनऊ के सफर में 10 से 12 घंटे लगाती हैं।

कौशांबी डिपो से छह बसों का संचालन
जिला गंतव्य (वाया)
गाजियाबाद कैसरबाग (बरेली)
गाजियाबाद आलमबाग (एक्सप्रेसवे)
गाजियाबाद आलमबाग (एक्सप्रेसवे)
बुलंदशहर आलमबाग (बुलंदशहर, इटावा)
बुलंदशहर आलमबाग (नोएडा सेक्टर-37)
हापुड़ कैसरबाग (हापुड़, बरेली)

मेधा का उपयोग समाज के लिए करें विश्वविद्यालय: राज्यपाल….

Leave A Reply

Your email address will not be published.