ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

Japan में बीच किनारे मिली एक अजीबोगरीब गेंद, जिसने भी देखा हैरान रह गया…..

0

पृथ्वी पर आए दिन आपको कुछ ना कुछ अजीबोगरीब चीजें देखने को मिलती रहती हैं। कोई उसे अंतरिक्ष से आने वाली चीज बताता है तो कोई इसे चमत्कार कहता है। ट्विटर के @TansuYegen अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें दिख रहा है कि समुंदर किनारे एक विशाल धातु का गोलाकार गेंद पड़ा हुआ है। जिसे देखकर हर कोई इधर उधर भाग रहा है। हर व्यक्ति उसे देखकर चकित हो रहा है। मगर असली चीज है क्या? यह बात किसी को नहीं मालूम। इसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई। उनके साथ मिलकर बम निरोधक दस्ते ने जांच पड़ताल करनी शुरू कर दी।

लोकसभा चुनाव से पहले पाला बदल सकते हैं कई नेता….

मामला जापान के हमामात्सू शहर में एंशू बीच का है। सबसे पहले इस गेंद को एक महिला ने देखा था। जिसकी सूचना पर अधिकारियों ने 200 मीटर के दायरे में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया था। गोलाकार धातु का आकार 1.5 मीटर है और इसके दोनों किनारों पर हुक्स लगे हुए हैं। आशंका जताई जा रही है कि शायद यह गोलाकार चीज द्वितीय विश्व युद्ध के वक्त का कोई बम होगा हालांकि इसकी पुष्टि किसी ने नहीं की है। एक्स-रे में पता चला है कि गेंद भीतर से खोखली थी। इसलिए उसके विस्फोटक होने की आशंका भी खत्म हो चुकी है। लेकिन इस बात की पड़ताल जारी है कि आखिर यह क्या चीज है और बीच के किनारे कैसे पहुंची।

अतीक अहमद सपा का पोषित माफिया; विधानसभा में बोले सीएम योगी….

Leave A Reply

Your email address will not be published.