2588 साल बाद होली पर बन रहा ऐसा संयोग…..
इस साल होली 8 मार्च, दिन बुधवार (Holi Date) को मनायी जा रही है, जबकि होलिका दहन 7 मार्च, दिन मंगलवार (Holika Dahan Date) को है। हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन महीने की पूर्णिमा (Falgun Purnima) की शाम को होलिका दहन होता है,और अगले दिन रंगों वाली होली खेली जाती है। ज्योतिषविदों के अनुसार, इस वर्ष होलिका दहन 2023 का शुभ मुहूर्त 2 घंटे 27 मिनट तक रहेगा। 7 मार्च 2023 मंगलवार को शाम 6:24 बजे से रात 8:51 बजे तक होलिका दहन से जुड़े अनुष्ठान किये जा सकते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से कर्ज से मुक्ति मिलती है और धन की प्राप्ति होती है। होलिका दहन के समय कुछ उपाय और टोटके की भी मान्यता है, जो जीवन की परेशानयों को दूर करने में सहायक हैं। इस होली पर 2588 साल बाद ऐसा योग बनने जा रहा है कि अगर आप एक अचूक टोटका आजमा लें, तो यह आपका जीवन बदल देने में सक्षम है।
केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी की बड़ी घोषणा…..
आपको काम पर जाने का मन ना करता हो, कारोबार में मंदी हो, कहीं बाहर जाने का मन ना करता हो, बच्चे पढ़ ना रहे हों, उनके कम नंबर आ रहे हों, सिर दर्द होता हो, रात को बार-बार नींद खुलती हो, खाना खाने का मन ना करता हो, आंखें दर्द करती हों, बदन दर्द होता हो, आलस आता हो, तो इन सारी परेशानियों का रामबाण इलाज है यह टोटका। अगर आप ऊपर बतायी गई समस्याओं से पीड़ित हैं, तो होलिका दहन पर यह टोटका या उपाय, आप चाहे जो चाहे कहें इसे, अपना सकते हैं। तो टोटका यह है कि जब होलिका दहन हो, अपने सिर पर से सात बार मोबाइल घुमा कर होलिका की आग में फेंक दें और पीछे मुड़ कर न देखें।
अब्बास और निखत की मुलाकात कराने के लिए जेलर से लेकर कैंटीन सप्लायर तक को मिलते थे पैसे…..