ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

वोटर ID और आधार लिंक करने की बढ़ा दी गई डेडलाइन, सरकार ने लिया यह बड़ा फैसला….

0

केंद्र सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए वोटर आईडी कार्ड को आधार नंबर से लिंक करने की डेडलाइन को बढ़ा दिया है। अब आम लोग 31 मार्च 2024 तक इन दोनों दस्तावेजों को लिंक करा सकते हैं। इससे पहले वोटर आईडी और आधार कार्ड को लिंक करने की आखिरी तारीख 1 अप्रैल, 2023 थी। हालांकि, दोनों को लिंक करना अनिवार्य नहीं है। कानून और न्याय मंत्रालय द्वारा एक गजट अधिसूचना में कहा गया है कि मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए आवेदनों को अस्वीकार नहीं किया जाएगा। अधिसू​चना में कहा गया है कि अगर कोई मतदाता आधार संख्या दिखाने में विफल रहता है तो मतदाता सूची से प्रविष्टियां नहीं हटाई जाएंगी।

महिला से छेड़छाड़ कर रहा आरोपी युवक हाथापाई के चलते तालाब में गिरा, मौत….

सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि अब यह सुविधा अब पूरे एक साल के लिए बढ़ा दी गई है। इस बीच कोई भी नागरिक ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन तरीके से अगले साल तक वोटर आईडी व आधार को लिंक कर सकता है। हालांकि यदि वह ऐसा करने में असफल रहता है तो भी उसके वो​ट देने के अधिकार नहीं छिनेंगे। उस पर किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। यह काम पूरी तरह वॉलेंटरी है, जिसका कई तरह से फायदा भी मिलेगा।

शुभमन गिल ने अपनी पारी खेल मचाया धमाल, विराट और रोहित रहे पीछे…..

Leave A Reply

Your email address will not be published.