ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

आजमगढ़ में बोले सीएम योगी, ‘जिले ने बदली है अपनी पहचान, अब बन चुका है विकास का गढ़’…..

0

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2017 के बाद से जिले ने अपनी पहचान बदली है। उन्होंने कहा कि पहले आजमगढ़ को नकारात्मक वजहों से देशभर में जाना जाता था लेकिन अब इसे विकास के गढ़ के रूप में जाना जाता है। उन्होंने कहा कि पहले यहां के लोग बाहर जाते थे तो उन्हें किराए पर मकान तो दूर लोग उन्हें बड़ी ही हीन नजर से देखते थे, लेकिन आज उन्हें पूरे देश में इज्जत की नजर से देखा जाता है।

अल्लू अर्जुन के जन्मदिन से पहले फैंस को मिला सरप्राइज, रिलीज हुआ ‘पुष्पा 2’ का धांसू VIDEO…..

आज शुक्रवार को आजमगढ़ में 8700 करोड़ से ज्यादा परियोजनाओं का लोकार्पण करते हुए सीएम योगी ने कहा कि बीजेपी की डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश के एक-एक गांव का विकास किया है। पहले की सरकारें विकास और योजनाओं में पक्षपात करती थीं लेकिन अब प्रदेश के सभी नागरिकों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। प्रदेश के गांव-गांव तक सड़कें बनाई जा रही हैं। घरों तक पानी पहुंचाया जा रहा है। हम प्रदेश की जनता को अपना परिवार मनाते हैं और हम अपने इसी परिवार के लिए काम कर रहे हैं।

Priyanka Chopra बनीं एक्शन क्वीन, ‘सिटाडेल’ के बाद जॉन सीना की फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ में हुई एंट्री…..

वहीं इस जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश और आज के उत्तर प्रदेश में जमीन आसमान का फर्क है। पहले गांवों में बिजली नहीं मिलती थी। प्रदेश में 24 घंटे की बिजली केवल रमजान में मिलती थी। लेकिन आज योगी आदित्यनाथ की सरकार में प्रत्येक गांव तक 24 घंटे बिजली पहुंच रही है। अमित शाह ने कहा कि पहली की सरकारें तुष्टिकरण करके प्रदेश की जनता को परेशान कर रही थीं। लेकिन अब बीजेपी की सरकार के लिए पूरे प्रदेश की जनता उसका परिवार है और सरकार अपने पूरे परिवार का ख्याल रख रही है।

RCB पर हमेशा भारी पड़ता है KKR का घातक ऑलराउंडर, IPL में दर्ज ये 3 बड़े रिकॉर्ड…..

Leave A Reply

Your email address will not be published.