ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

IPL 2023 के बीच RCB में हुई इस घातक बॉलर की अचानक एंट्री, नाम सुनकर ही खौफ में दूसरी टीमें..!

0

आरसीबी को केकेआर के खिलाफ 81 रनों से हार का सामना करना पड़ा। वहीं, पहले मैच में आरसीबी की टीम ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से शिकस्त दी थी। इस मैच में आरसीबी के तेज गेंदबाज रीस टॉप्ली चोटिल होकर आईपीएल 2023 से बाहर हो गए हैं। अब आरसीबी की टीम में उनकी जगह एक स्टार खिलाड़ी की एंट्री हुई है। आरसीबी की टीम में चोटिल रीस टॉप्ली की जगह वेन पार्नेल को शामिल किया गया है। वह पारी की शुरुआत में बेहतरीन गेंदबाजी करते हैं और काफी किफायती साबित होते हैं। वह आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और पुणे वॉरियर्स की तरफ से खेल चुके हैं। उनके टीम में शामिल होते ही आरसीबी की गेंदबाजी मजबूत हुई है।

कोल्डड्रिंक के बाद अब आइसक्रीम बिजनेस में तहलका मचाएंगे मुकेश अंबानी! जानिए क्या होगा नाम..?

उन्होंने आईपीएल के 26 मैचों में 26 विकेट हासिल किए हैं। इंग्लैंड के पेसर रीस टॉप्ली की जो मुंबई के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। उनके कंधे में चोट लगी थी। इसके बाद वह पूरे आईपीएल 2023 से बाहर हो गए हैं। टॉप्ली से पहले रजत पाटीदार और जोश हेजवुड भी चोट की वजह से आईपीएल से बाहर चल रहे हैं। एड़ी की चोट के कारण रजत पाटीदार पहले मैच में नहीं खेले थे। वह अभी तक चोट से उबर नहीं पाए हैं। इसी वजह से वह आईपीएल 2023 से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह टीम में वाईशैक विजय कुमार की एंट्री हुई है।

आजमगढ़ में बोले सीएम योगी, ‘जिले ने बदली है अपनी पहचान, अब बन चुका है विकास का गढ़’…..

आरसीबी के पास स्टार खिलाड़ियों की फौज है। टीम ने 8 बार प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया है। वहीं, तीन बार फाइनल में भी जगह बनाई है, लेकिन एक बार भी आईपीएल का खिताब अपने नाम नहीं कर पाई है। इस बार टीम की कमान फॉफ डु प्लेसिस का हाथों में है। मुंबई के खिलाफ टीम ने आसानी से जीत दर्ज की थी, लेकिन केकेआर के खिलाफ आरसीबी के बल्लेबाज बुरी तरह फ्लॉप नजर आए। विराट कोहली और डु प्लेसिस के अलावा कोई भी बल्लेबाज लय में दिखाई नहीं दिया।

अल्लू अर्जुन के जन्मदिन से पहले फैंस को मिला सरप्राइज, रिलीज हुआ ‘पुष्पा 2’ का धांसू VIDEO…..

Leave A Reply

Your email address will not be published.