ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

‘OYO रूम्स में लड़कियां हनुमान आरती करने नहीं जातीं’, महिला आयोग की अध्यक्ष का विवादित बयान…..

0

कैथल के RKSD कॉलेज में कानून और साइबर क्राइम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने छात्राओं और महिलाओं को साइबर क्राइम और महिला उत्पीड़न के मामलों को लेकर जागरूक किया। रेनू भाटिया ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन में बने लिव इन रिलेशनशिप कानून के चलते आयोग को महिलाओं से जुड़े मामलों को सुलझाने में अपने हाथ बांधने पड़ रहे हैं।

हरीश रावत और नीतीश कुमार के बीच हुई मुलाकात, बड़ा खेल खेलने की तैयारी में कांग्रेस…..

उन्‍होंने कहा क‍ि लिव इन रिलेशनशिप कानून में बदलाव की जरूरत है। इस दौरान उन्‍होंने आए द‍िन प्‍यार के नाम पर शारीर‍िक शोषण की घटनाओं पर सख्‍त लहजे में कहा क‍ि OYO Rooms में लड़कियां हनुमान की आरती करने नहीं जाती हैं। ऐसी जगहों पर जाते समय यह ख्‍याल रखना चाह‍िए क‍ि वहाँ आपके साथ बुरा भी हो सकता है।‌ उन्होंने अपने संबोधन में कहा अभी तक ज्यादातर लिव इन रिलेशनशिप के मामले आए हैं। ऐसे मामलों में उनके द्वारा दखलअंदाजी नहीं की जा सकीत है। बल्कि उन्हें सुलझाने की कोशिश की जाती है। क्योंकि ऐसे मामलों में परिवार के खराब होने का डर रहता है और दो परिवार टूट जाते हैं। इन रिलेशनशिप कानून के कारण अपराधों की संख्या में वृद्धि हो रही है।

10 हज़ार सिक्के लेकर नामांकन कराने पहुँचा उम्मीदवार, वीडियो देखकर क्या कहेंगे आप..?

उन्होंने कहा कि लड़कियों द्वारा हमेशा बयान दर्ज करवाया जाता है कि एक लड़के से दोस्ती की और उसने कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर कुछ पिला दिया और फिर बुरा काम किया और वीडियो बना ली। उन्होंने कहा कि लड़कियों को नहीं पता कि अगर वो ऐसा किसी जगह जा रही है तो हनुमान जी की आरती करने तो नहीं जा रही हैं। बल्कि दोस्ती में तो उनके साथ कुछ भी गलत हो सकता है। ये तो सोचने की बात है। कॉलेज में आते ही न जाने लड़के लड़कियों को क्या मिल जाता है और कौन से पंख लग जाते हैं। लड़कियों को लगता है कि अब कुछ भी पहनो, कितने भी मॉडर्न कपड़े पहनो और लड़कों को लगता है कि कॉलेज में जाते ही मेरी बाइक होगी और मेरी गर्लफ्रेंड होगी।

Pathaan X Tiger Theme वीडियो हुआ रिलीज, सलमान और शाहरुख की टक्कर ने बढ़ाई फैंस की धड़कन…..

Leave A Reply

Your email address will not be published.