ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

Parineeti Chopra-Raghav Chadha के घर अक्टूबर महीने में बजेगी शहनाई..? हुआ बड़ा खुलासा, जानें डिटेल्स…..

0

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के घर जल्द ही शहनाई बजने वाली है। रिपोर्ट के अनुसार परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। बता दें परिणीति चोपड़ा आप सांसद राघव चड्ढा को डेट कर रही हैं। राघव के साथ एक बार नहीं बल्कि कई बार परिणीति को देखा गया है। तमाम अटकलों के बीच एक बड़ा खुलासा हुआ है।

फ्लिपकार्ट 21 से 26 अप्रैल तक लेकर आ रहा ‘सुपर कूलिंग डेज’, AC, फ्रिज, कूलर समेत इन प्रोडक्ट पर मिलेंगे बंपर डिस्काउंट….

हाल ही में परिणीति का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें परिणीति को सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर भी देखा गया है। रिपोर्ट के अनुसार परिणीति और राघव का रोका हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, इनकी शादी इसी साल अक्टूबर के अंत तक हो सकती है। दिलचस्प बात यह है कि परिणीति की चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा उसी समय भारत में आईं जब परिणीति का रोका था और Jio MAMI Film Festival के लिए शामिल हुईं। प्रियंका इस फिल्म फेस्टिवल की चेयरपर्सन हैं। रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका परिणीति की शादी के बाद ही विदेशा जाएंगी। कुछ दिनों राघव चड्ढा का भी एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उनसे पूछा गया था कि ‘परिणीति की खूब चर्चा हो रही है।’

पामेला चोपड़ा को पहली बार देखकर नहीं बजी थी यश चोपड़ा के दिल की ‘घंटी’, दोनों की लव स्टोरी है खास…..

तो राघव ब्लश करने लगे थे और उन्होंने कहा था ‘आज जश्न मनाइये कि आम आदमी पार्टी नेशनल पार्टी बनी है और कई सारे जश्न मनाने का मौका आएगा।’ हाल ही में परिणीति सेलिब्रिटी मैनेजर पूनम दमानिया से मिलने पहुंचीं थीं। इस दौरान परिणीति ने अपनी रिंग फिंगर में एक सिंपल सिल्वर बैंड रिंग पहनी थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो परिणीति हाल ही में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर की फिल्म ‘ऊंचाई’ में नजर आई थीं। वह जल्द ही चमकिला में नजर आएंगी। इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित फिल्म में वह दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आएंगी। इसके बाद वह अक्षय कुमार के साथ एक फिल्म में नजर आएंगी।

विराट कोहली फिर बने RCB के कप्तान, मैच से पहले लिया गया बड़ा फैसला…..

Leave A Reply

Your email address will not be published.