ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

पीएम मोदी ने ‘बजरंग बली की जय’ के नारे से की भाषण की शुरुआत, जानें क्या बोले..?

0

कर्नाटक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण कन्नड़ के मुदबिदरी में जनसभा को अपने संबोधन की शुरुआत ‘बजरंग बली की जय’ के नारे से की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कर्नाटक को मैन्यूफैक्चरिंग का हब बनाना है। पीएम ने कहा, ‘मैं शान्ति और सद्भावना का सन्देश देने वाले सभी मठों, तीर्थंकरों और संतों को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। आज जिस ‘सबका साथ और सबका विकास’ का मंत्र लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं उसमें सभी संतों की ही प्रेरणा है।’ पीएम ने कहा, ‘जनता-जर्नादन का आदेश मेरे सर आंखों पर। आखिरकार इस देश के 140 करोड़ लोग ही हमारा रिमोट कंट्रोल हैं। 10 मई को मतदान का दिन है।

मुस्लिम ग्राम प्रधान ने मंदिर से झंडा उतारकर लगा दिया इस्लामिक झंडा, VIDEO सामने आने के बाद हुई ये कार्रवाई……

बीजेपी का संकल्प है कर्नाटक को नंबर-1 बनाना। बीजेपी का संकल्प है कर्नाटक में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण करना। बीजेपी का संकल्प है कर्नाटक को मैन्युफेक्चरिंग में सुपर पावर बनाना। ये हमारा रोड मैप है जबकि कांग्रेस आपका वोट इसलिए चाहती है क्योंकि वो बीजेपी की योजनाओं को, यहां के लोगों के विकास के लिए हुए कामों को पलटना चाहती है।’ पीएम ने कहा, ‘हमारा प्रयास है कि कर्नाटक औद्योगिक विकास में नंबर-1 बने, हमारी कोशिश है कि कर्नाटक कृषि विकास में नंबर-1 बने, हमारा लक्ष्य है कि कर्नाटक स्वास्थ्य और शिक्षा में नंबर-1 बने।

“…उसे कुत्ते की मौत मारेंगे” टिल्लू ताजपुरिया के मर्डर की गोल्डी बराड़ ने ली जिम्मेदारी, पढ़ें पूरी Facebook पोस्ट….

कांग्रेस क्या चाहती है? कांग्रेस कर्नाटक को, दिल्ली में जो उनका ‘शाही परिवार’ बैठा है, उस परिवार का नंबर-1 ATM बनाना चाहती है।’ पीएम ने कहा, ‘जो जीवन में पहली बार वोट देने जा रहे हैं वो कर्नाटक का भविष्य तय करने जा रहे हैं। पहली बार वोट देने जाने वाले मेरे बेटे-बेटियों आपको अगर अपना करियर बनाना है, अपने मन का काम करना है तो यह कांग्रेस के रहते संभव नहीं होगा। कर्नाटक में अगर अस्थिरता रही तो आपका भाग्य भी अस्थिर रहेगा। कांग्रेस कर्नाटक में शांति की दुश्मन है, विकास की दुश्मन है। कांग्रेस आतंक के आकाओं को बचाती है, तुष्टिकरण को बढ़ाती है।’ पीएम ने कहा, ‘देश में जहां भी लोग शान्ति और प्रगति चाहते हैं, वो सबसे पहले अपने राज्य से कांग्रेस को बाहर कर देते हैं।

Met Gala 2023 से प्रियंका चोपड़ा का लीक हुआ फनी वीडियो, देख हो जाएंगे लोटपोट….

अगर समाज में शान्ति है तो कांग्रेस शांत नहीं बैठ पाती, अगर देश प्रगति करता है तो कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं कर पाती। कांग्रेस की पूरी राजनीति बांटो और राज करो पर आधारित है। कर्नाटक के लोगों ने खुद कांग्रेस का ये खौफनाक चेहरा देखा है।’ पीएम ने कहा, ‘पूरा देश हमारे सैनिकों का आदर करता है, उनका सम्मान करता है जबकि कांग्रेस हमारी सेना का अपमान करती है, हमारे सैनिकों का अपमान करती है। आज पूरी दुनिया भारत में डेमोक्रेसी और डेवलपमेंट को देख कर उसे सम्मान दे रही है लेकिन रिवर्स गियर कांग्रेस दुनिया भर में घूम-घूम कर देश को बदनाम कर रही है।’

WTC Final से पहले टीम इंडिया ने रचा नया कीर्तिमान, ऑस्‍ट्रेलिया को पछाड़ बनी नंबर वन…..

Leave A Reply

Your email address will not be published.