प्रियंका गांधी ने जबलपुर में किया बड़ा ऐलान, एमपी की जनता को दी 5 गारंटी, जानें डिटेल्स…..
जबलपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मध्य प्रदेश की जनता के लिए पांच गारंटी का ऐलान कर दिया है। उन्होंने जबलपुर में एक सभा को संबोधित करते हुए पांच गारंटी का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि इन पांच गारंटी को प्रदेश में सरकार बनने के बाद लागू किया जाएगा। दरअसल, प्रियंका गांधी ने आज से मध्यप्रदेश में चुनावी अभियान का आगाज कर दिया है। इस साल के अंत में यहां विधानसभा चुनाव होनेवाले हैं। वहीं कर्नाटक में जीत से कांग्रेस भी काफी उत्साहित है।
Twitter ने ब्लू सब्सक्राइबर्स को दी बड़ी सुविधा, अब 60 मिनट तक एडिट कर सकते हैं पोस्ट…..
यही वजह है कि प्रियंका गांधी ने जबलपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए पार्टी के घोषणापत्र से पहले ही 5 गांरटी का ऐलान कर दिया। बता दें कि कर्नाटक की जीत में कांग्रेस की पांच गारंटी बहुत काम आई थी। कांग्रेस के इस चुनाव अभियान की शुरुआत मां नर्मदा की पूजा अर्चना से हुई। प्रियंका गांधी और कमलनाथ समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता नर्मदा की आरती में शामिल हुए। इसके बाद प्रियंका ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। वहीं प्रियंका जबलपुर में रोड शो भी करने वाली हैं।
गंभीर तूफान में बदला Cyclone Biparjoy, गुजरात के इन बंदरगाहों पर लगा सिग्नल नंबर 9…..