ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

फिर डूबेगी दिल्ली! हथिनी कुंड बैराज के खोले गए सभी फ्लड गेट, यमुना में डायवर्ट किया गया सारा पानी…..

0

हरियाणा के यमुना नगर में बना हथिनी कुंड बैराज इन दिनों दिल्ली के लिए मानसूनी सीजन में लगाातर आफत बहाकर ला रहा है। बीते दिनों यमुना का जलस्तर बढ़ने से हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया पानी दिल्ली में घुसा और लगभग आधी राजधानी तो डुबा दिया था। खबर है कि अब एक बार फिर हथिनी कुंड बैराज में पानी उफान मारने लगा है। इसमें आज सुबह 11:00 बजे तक 2,23,000 क्यूसेक पानी हो गया, जोकि यमुना में डायवर्ट किया गया है। बता दें कि 13 जुलाई दोपहर 2:00 बजे 1,10,000 क्यूसेक पानी छोड़ने के बाद कम होना शुरू हो गया था, जिसके बाद हथिनी कुंड के गेट भी डाउन कर दिया गए थे।

कोर्ट में हत्या की सुनवाई के दौरान ही सोशल मीडिया पर चैटिंग कर रही थीं महिला जज, दिए गए जांच के आदेश…..

लेकिन अब 9 दिन बाद एक बार फिर आज सुबह 11:00 बजे 2,23,000 क्यूसिक पानी बढ़ने से हथिनी कुंड बैराज के सभी फ्लड गेट खोल दिए गए और यमुना नदी में यह सारा पानी डायवर्ट कर दिया गया। बताया जा रहा है कि अगले 60 से 72 घंटों में हथिनी कुंड से छोड़ा गया ये सारा पानी दिल्ली तक पहुंचेगा। लिहाजा डर है कि इतने पानी के बाद कहीं ना कहीं एक बार फिर दिल्ली के निचले इलाके प्रभावित हो सकते हैं।

यासीन मलिक मामले में 4 अधिकारी सस्पेंड, तिहाड़ जेल प्रशासन ने की कार्रवाई…..

Leave A Reply

Your email address will not be published.